Select Date:

नफरत के बाजार में, मोहब्बत की दुकान... अमेरिका में बोल रहे थे राहुल गांधी, विरोध में लगे नारे तो रोकना पड़ा भाषण

Updated on 31-05-2023 07:42 PM
वॉशिंगटन : कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस वक्त अमेरिका के दौरे पर हैं। अमेरिका के तीन शहरों की यात्रा के लिए मंगलवार को वह सैन फ्रांसिस्को पहुंचे जहां भारतीय समुदाय की महिलाओं ने तिलक कर उनका स्वागत किया। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में कार्यकर्ताओं और शिक्षाविदों के साथ बातचीत की। राहुल ने सैन फ्रांसिस्को में भारतीय समुदाय से मुलाकात की और उन्हें संबोधित किया। संबोधन के दौरान कुछ लोगों ने नारेबाजी की जिस वजह से उन्हें अपना भाषण कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।

दरअसल सैन फ्रांसिस्को में राहुल भारतीयों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कुछ लोग नारे लगाने लगे। हालांकि उन्होंने क्या नारे लगाए यह वीडियो में स्पष्ट सुनाई नहीं दे रहा है लेकिन एक शख्स को 'इंदिरा गांधी...' कहते सुना जा सकता है। जब नारे लगे तो राहुल गांधी को अपना भाषण रोकना पड़ा। जवाब में पहले उन्होंने कहा, 'वेलकम'। जब नारेबाजी तेज हुई तो राहुल गांधी ने कहा, 'नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान'। इसके बाद हॉल में 'भारत जोड़ो' के नारे लगे और राहुल गांधी ने दोबारा बोलना शुरू किया।

दो घंटे लाइन में लगे राहुल गांधी

अमेरिका पहुंचे राहुल गांधी को इमीग्रेशन के लिए एयरपोर्ट पर दो घंटे इंतजार करना पड़ा। लाइन में खड़े बाकी लोगों ने उनके साथ सेल्फी ली। जब लोगों ने उनसे पूछा कि वह कतार में क्यों खड़े हैं तो उन्होंने कहा, 'मैं एक आम आदमी हूं। मुझे यह पसंद है। मैं अब कोई सांसद नहीं हूं।' राहुल वाशिंगटन में एक प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित करेंगे और सांसदों और संस्थानों से जुड़े लोगों के साथ बैठक करेंगे। वह चार जून को न्यूयॉर्क में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के साथ अपनी यात्रा समाप्त करने वाले हैं।

यात्रा के लिए जारी किया गया सामान्य पासपोर्ट

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम ने पिछले हफ्ते कहा था कि राहुल गांधी की यात्रा का उद्देश्य 'वास्तविक लोकतंत्र' के साझा मूल्यों और दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है। राहुल गांधी को यात्रा के लिए रविवार को नया सामान्य पासपोर्ट जारी किया गया था। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने संसद सदस्य के रूप में उन्हें जारी राजनयिक पासपोर्ट को जमा करने के बाद सामान्य पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को गुजरात के सूरत की एक अदालत की ओर से आपराधिक मानहानि के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था। इसके पश्चात राहुल ने राजनयिक यात्रा पासपोर्ट लौटा दिए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.