इस हाल में तिरुपति मंदिर पहुंचे धनुष, मुंडवा लिए लंबे बाल और हटा दी दाढ़ी! फैंस हुए हैरान
Updated on
04-07-2023 08:46 PM
साउथ एक्टर धनुष ने जब 'कोलावरी डी' गाना गाया था, तभी वो हिंदी बेल्ट के दर्शकों के दिलों में बस गए थे। इसके ठीक एक साल बाद उन्होंने साल 2013 में 'रांझणा' मूवी से बॉलीवुड में कदम रखा और अपनी सादगी भरी एक्टिंग से सभी को इंप्रेस कर दिया। उन्होंने हाल ही में एक और हिंदी फिल्म की अनाउंसमेंट की है, वो भी आनंद एल राय के साथ ही। फैंस इसे 'रांझणा 2' बता रहे हैं। खैर। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि धनुष को तिरुपति बालाजी मंदिर के पास देखा गया, जहां उनके हुलिये ने सभी को हैरान-परेशान कर दिया है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। Dhanush के नए लुक को देखने के बाद हर तरफ उनकी ही चर्चा हो रही है। वो आंध्र प्रदेश में अपनी पूरी फैमिली के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। उन्हें देखकर फैंस शॉक्ड हो गई, क्योंकि वो क्लीन शेव हेड यानी सिर मुंडवाए नजर आए। फैंस कयास लगा रहे हैं कि ये उनकी अपकमिंग मूवी D50 के लिए उनका लुक है, वहीं कुछ का कहना है कि पारंपरिक रस्म के अनुसार उन्होंने भगवान वेंकटेश्वर को प्रसाद के रूप में बाल चढ़ाने के लिए ऐसा कदम उठाया है।
धनुष का बाल्ड लुक वायरल
धनुष के साथ उनके दोनों बच्चे यात्रा और लिंगा के अलावा पैरेंट्स Kasthuri Raja और विजयलक्ष्मी भी थे। वो सुबह-सुबह ही मंदिर पहुंचे। ट्विटर पर उनकी फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिसमें वो गले में रुद्राक्ष की माला भी पहने दिखाई दिए।
'कैप्टन मिलर' की शूटिंग में बिजी हैं धनुष
39 साल के धनुष पिछले कई महीनों से अपकमिंग मूवी Captain Miller की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में वो लंबे बालों और दाढ़ी में नजर आएंगे। ऐसे में जब उनका ये बाल्ड लुक सामने आया तो फैंस को लग रहा है कि उन्होंने अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म में धनुष डबल रोल में हैं। इसमें शिवा राजकुमार, प्रियंका मोहन, मूर, निवेदिता सतीश और जॉन कोक्कन भी हैं। ये मूवी इसी साल रिलीज होगी।
आनंद एल राय के साथ हिंदी फिल्म 'तेरे इश्क में'
धनुष ने 'रांझणा' के बाद एक बार फिर से आनंद एल राय संग हाथ मिलाया है। उनकी नई हिंदी फिल्म का नाम है- 'तेरे इश्क में'। इसका फर्स्ट लुक टीजर वीडियो हाल ही में रिलीज किया गया है। 'रांझणा' फिल्म के 10 साल पूरे होने पर इस मूवी की अनाउंसमेंट की गई। 'रांझणा' साल 2013 में रिलीज हुई थी। इसमें धनुष के साथ सोनम कपूर लीड रोल में थीं। स्वरा भास्कर और मोहम्मद जीशान अय्यूब सपोर्टिंग रोल में थे। ये उस साल की हिट मूवीज में से एक थी। 'कुंदन' और 'जोया' की कहानी आज भी लोगों के दिलों को छूती है और अब धनुष 'शंकर' बनकर दर्शकों का दिल जीतने आ रहे हैं।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…