Select Date:

अमेरिका और चीन की 'जंग' में किस करवट बैठेगा कंगाल पाकिस्तान? टेंशन में ड्रैगन, बीजिंग पहुंचे मुनीर

Updated on 27-04-2023 07:15 PM
इस्‍लामाबाद/बीजिंग: पाकिस्‍तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार चीन की यात्रा पर पहुंचे हैं। चीन के सेंट्रल मिलिट्री कमिशन के वाइस चेयरमैन झांग योउक्सिआ ने जनरल मुनीर के साथ मुलाकात के बाद कहा कि उनका देश पाकिस्‍तानी सेना के साथ रिश्‍ते को न केवल विस्‍तार देगा बल्कि उसे और मजबूत करेगा। चीन भले ही दिखावे के लिए पाकिस्‍तान के साथ रिश्‍ते मजबूत करने का ऐलान कर रहा है लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो पाकिस्‍तान की कंगाली और खराब सुरक्षा हालात उसके लिए चिंता का सबब बन गई है। चीन ने जनरल मुनीर के सत्‍ता संभालने के 5 महीने बीत जाने के बाद अब उन्‍हें बुलाया है जो दोनों के बीच रिश्‍तों में आई दरार को दिखाता है।

चीन की सेना के मुख्‍यालय में जनरल मुनीर का स्‍वागत किया गया। जनरल मुनीर और चीनी सेना के कमांडर ने साझा सुरक्षा हितों और सैन्‍य सहयोग पर चर्चा की। पाकिस्‍तानी सेना ने एक बयान जारी करके कहा कि दोनों सैन्‍य कमांडरों ने आपसी सुरक्षा हितों पर चर्चा के साथ-साथ क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बरकरार रखने पर जोर दिया। पाकिस्‍तानी सेना प्रमुख अब चीन के अन्‍य शीर्ष सैन्‍य कमांडरों के साथ मुलाकात कर रहे हैं। विश्‍लेषकों का मानना है कि इस मुलाकात में भारत और अमेरिका का भी मुद्दा प्रमुखता से उठेगा।

पाकिस्‍तान पर चीन का 30 अरब डॉलर कर्ज


यह मुलाकात ऐसे समय पर हो रही है जब अमेरिका और चीन के बीच प्रभुत्‍व कायम करने की होड़ लगी हुई। अमेरिका के प्रभाव वाला आईएमएफ पाकिस्‍तान को कर्ज नहीं दे रहा है, वहीं चीन ने पाकिस्‍तान को डिफॉल्‍ट होने से बचाने के लिए नया कर्ज दिया है। पाकिस्‍तान के कर्ज संकट की प्रमुख वजह भी चीन है जो अब तक 30 अरब डॉलर से ज्‍यादा का कर्ज लाद चुका है। पाकिस्‍तान में चीन सीपीईसी योजना चला रहा है और इसके जरिए वह अपने फायदे के लिए ग्‍वादर बंदरगाह और कई आधारभूत ढांचे से जुड़े प्रॉजेक्‍ट को अंजाम दे रहा है।

पाकिस्‍तानी अखबार एक्‍सप्रेस ट्रिब्‍यून की रिपोर्ट में विश्‍लेषकों के हवाले से कहा गया है कि पाकिस्‍तानी आर्मी चीफ की इस यात्रा पर पश्चिमी देशों के राजनयिकों की करीबी नजर है। इस यात्रा से यह तय होगा कि चीन बनाम अमेरिका की लड़ाई में पाकिस्‍तान की भविष्‍य की रणनीति क्‍या होगी। अब तक पाकिस्‍तान ने कोशिश की है कि वह अमेरिका और चीन दोनों का ही फायदा उठाया जाए। कई विश्‍लेषकों का कहना है कि अब जिस तरह से महाशक्तियों के बीच विवाद चल रहा है, पाकिस्‍तान को किसी एक का पक्ष लेना ही होगा।

'चीन पाकिस्‍तान को खैरात में सबकुछ नहीं दे सकता'


चीन के साथ काम करने वाले पाकिस्‍तान के निवेश बोर्ड के पूर्व चेयरमैन हारुन शरीफ कहते हैं कि 30 अरब डॉलर के कर्ज और भविष्‍य के दांव पर लगे होने के कारण पाकिस्‍तान चीन को पीठ नहीं दिखा सकता है। विश्‍लेषकों का कहना है कि चीन पाकिस्‍तान को खैरात में सबकुछ नहीं दे सकता है क्‍योंकि वह चीनी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंत‍ित है और उसके चलाए जा रहे बिजलीघरों का काफी पैसा पाकिस्‍तान में फंसा हुआ है। इन सबसे इतर चीन इस बात से चिंतित है कि पाकिस्‍तान में राजनीतिक अस्थिरता बढ़ती जा रही है। उन्‍होंने कहा कि चीन यह जानना चाहेगा कि इन सब विषयों पर पाकिस्‍तान के नए आर्मी चीफ की क्‍या राय है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.