'रामायण को स्कूल सिलेबस में शामिल करें, ये सिर्फ सनातन धर्म का नहीं', TV के 'राम' अरुण गोविल की सरकार को सलाह
Updated on
06-02-2024 01:33 PM
रामानंद सागर के सीरियल 'रामायण' में राम का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल करने वाले एक्टर अरुण गोविल आज भी चर्चा में रहते हैं। अगर ये कहें कि उनकी रग-रग में भगवान राम बसते हैं तो ये कहना गलत नहीं होगा। चाहे उनका सोशल मीडिया हैंडल हो या फिर उनके बयान, सभी 'रामायण' और भगवान राम के इर्द-गिर्द रहते हैं। हाल ही में वाराणसी का दौरा करने वाले एक्टर का कहना है कि रामायण सबके लिए जीवन दर्शन है। इसे पाठ्यक्रम में शामिल करना चाहिए। हर बच्चे को स्कूल और कॉलेज में इसे पढ़ाया जाना चाहिए।
Arun Govil से सवाल पूछा गया कि सनातनी राष्ट्र या हिंदू राष्ट्र के लिए आप चाहेंगे कि हर एक यूनिवर्सिटी में रामायण पढ़ाया जाए ताकि...? इसके जवाब में 66 साल के एक्टर ने कहा, 'रामायण हमारे पाठ्यक्रम में जरूर होनी चाहिए।'
'रामायण हमारा जीवन दर्शन है'
अरुण ने इसकी वजह भी बताई। वो बोले, 'उसको (रामायण) एकदम से धार्मिक कह देने का कोई औचित्य नहीं है, जस्टिफाई नहीं है। रामायण हमारा जीवन दर्शन है। रामायण हमें ये बताती है कि सिर्फ हमें ही नहीं, सबको कैसे जीना चाहिए।'
रामायण बहुत कुछ सिखाता है
एक्टर ने आगे कहा कि रामायण सिखाता है कि रिश्ते कैसे निभाए जाते हैं, लोगों में कितना धैर्य होना चाहिए। वो कहते हैं, 'रिश्ते कैसे होने चाहिए। धैर्य कितना होना चाहिए। इंसान शांति कैसे पा सकता है। ये सबके लिए है। सिर्फ सनातनी लोगों के लिए नहीं है।'
टीवी पर एक बार फिर शुरू हो रहा है 'रामायण'
रामानंद सागर की 'रामायण' साल 1987 में शुरू हुई थी। इसमें अरुण गोविल ने राम, दीपिका चिखलिया ने सीता और सुनील लहरी ने लक्ष्मण का किरदार निभाया था। जब देश में कोरोना वायरस महामारी आई थी, तब दूरदर्शन पर इस सीरियल को फिर से टेलिकास्ट किया गया था और ये टीआरपी में फिर नंबर वन आया था। अब एक बार फिर से दूरदर्शन पर इसका प्रसारण होने जा रहा है।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…