Select Date:

इनकम टैक्स रिफंड का नहीं करना होगा ज्यादा इंतजार, सिर्फ 10 दिन में वापस आएगा पैसा, आ रहा नया सिस्टम

Updated on 24-08-2023 01:32 PM
नई दिल्ली : अभी आपको आईटीआर (ITR) भरने के बाद रिफंड के लिए कई दिन इंतजार करना पड़ता है। कई बार रिफंड जल्दी आ जाता है, तो कई बार इसमें काफी ज्यादा समय भी लग जाता है। सरकार अब इस समय को घटाने की तैयारी कर रही है। टैक्स डिपार्टमेंट टैक्स रिफंड (Tax Refund) की प्रोसेसिंग और इसे जारी करने के मौजूदा 16 दिन के समय को घटाकर 10 दिन करना चाहता है। इसके लिए एक सिस्टम शुरू करने की तैयारी हो रही है। सबसे खास बात यह है कि नई समय सीमा को चालू वित्त वर्ष के दौरान ही लागू किया जाना है।

पहले से काफी घटा है समय
बिजनस स्टैंडर्स ने एक सरकारी अधिकारी के हवाले से कहा, 'साल 2022-23 में टैक्स रिटर्न्स की प्रोसेसिंग में लगा औसत समय 16-17 दिन था। यह साल 2021-22 में 26 दिन था। अब हम टैक्स रिटर्न्स की प्रोसेसिंग और रिफंड जारी करने में लगने वाले समय को घटाकर 10 दिन करने की योजना बना रहे हैं।'

जारी हो चुके 72,215 करोड़ के रिफंड
इस साल एक अप्रैल से 21 अगस्त के बीच 72,215 करोड़ रुपये के टैक्स रिफंड्स जारी किये जा चुके हैं। इनमें से 37,775 करोड़ रुपये के रिफंड कंपनियों को और 34,406 करोड़ रुपये के रिफंड करदाताओं को जारी किये गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार कुल डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन, जिसमें पर्सनल इनकम टैक्स और कॉरपोरेट टैक्स शामिल है, 6.6 लाख करोड़ रुपये था।

और घट सकता है रिफंड में लगने वाला समय
टेक्नोलॉजी के विकास और एक मजबूत सिस्टम के कार्यान्वयन से टैक्स रिटर्न्स की त्वरित प्रोसिसिंग में मदद मिल रही है। पिछले वित्त वर्ष में टैक्स रिटर्न के प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि हुई थी। एक अन्य वित्त अधिकारी ने फाइनेंशियल डेली को बताया, 'हम उम्मीद कर रहे हैं कि प्रोसेसिंग में लगने वाला समय और घटेगा। इससे रिफंड जारी करने में लगने वाला समय और कम हो जाएगा।'

ITR प्रोसेस होते ही मिले रिफंड
आयकर विभाग ने टैक्स रिटर्न्स के वेरिफिकेशन और असेसमेंट्स के लिए इलेक्ट्रॉनिक अप्रोच अपनायी है। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि आयकर विभाग टैक्स रिटर्न की प्रोसेसिंग पूरी होते ही रिफंड जारी करना चाहता है। यह पिछली प्रैक्टिस से एक बदलाव है। पहले कंपनियों के रिफंड को राजस्व संग्रह को बढ़ावा देने के लिए रोका जाता था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.