फेस्टिव सीजन में कपड़ों, मोबाइल-गैजेट्स, होम अप्लायंस,की बढ़ी डिमांड, ऑनलाइन का क्रेज
Updated on
10-10-2023 01:52 PM
नई दिल्ली : पिछले कुछ साल में ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज तेजी से बढ़ा है। बड़े शहरों में ही नहीं, ग्रामीण इलाकों में भी ऑनलाइन खरीदारी में तेजी आई है। ऐमजॉन (Amazon) इंडिया ने नीलसन मीडिया के एक सर्वे के हवाले से कहा कि 10 में से आठ लोगों का कहना है कि वे ऑनलाइन खरीदारी करना चाहते हैं। 75 फीसदी उपभोक्ताओं का मानना है कि ऑनलाइन शॉपिंग एक सुविधाजनक वन स्टॉप शॉप के तौर पर उभरी है।
ऐमजॉन इंडिया में कस्टमर फुलफिलमेंट, सप्लाई चेन और ट्रांसपोर्टेशन के वाइस प्रेजिडेंट अभिनव सिंह ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते रुझान की वजह अच्छे डिस्काउंट, ऑफर, तेज डिलिवरी और प्रोडक्ट की बड़ी चॉइस को मानते हैं। कोविड पीरियड में ऑनलाइन ट्रेड को खूब बढ़ावा मिला। अब जैसे-जैसे ई-कॉमर्स कंपनियों पर लोगों का विश्वास बढ़ता जा रहा है, लोग ऑनलाइन खरीदारी में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि फेस्टिव सीजन में सबसे ज्यादा डिमांड कपड़ों, मोबाइल और दूसरे गैजेट्स, होम अप्लायंस और होम डेकोरेटिव आइटम्स की आ रही है। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों और रीजन में डिमांड अलग भी होती है। जैसे बंगाल में पूजा के सामान की मांग भी इस वक्त बहुत ज्यादा है। ऑनलाइन कारोबार बढ़ा है तो जाहिर है कि यहां जॉब्स भी बढ़ेंगी। ऐमजॉन इंडिया का कहना है कि भारत में त्योहारों के सीजन के लिए अपने ऑपरेशंस नेटवर्क में एक लाख से ज्यादा सीजनल जॉब्स के अवसर पैदा किए हैं। अभिनव सिंह ने बताया कि 2013 में जब अमेजन लॉन्च किया था, मुंबई में एक फुलफिलमेंट सेंटर से शुरुआत की थी, जिसमें सिर्फ 100 सेलर्स थे। आज 10 साल के बाद 15 राज्यों में फुलफिलमेंट सेंटर्स फैले हुए हैं। दो हजार से ज्यादा डिलिवरी स्टेशंस हैं और आज 13 लाख के करीब सेलर्स ऐमजॉन से जुड़े हैं।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…