गजब! वैभव सूर्यवंशी के बैट में तो नहीं, लेकिन इस गेंद में जरूर 500Hz की चिप लगी है, मोशन का मिलेगा लाइव अपडेट
Updated on
15-05-2026 01:21 PM
नई दिल्ली: आईपीएल में जब वैभव सूर्यवंशी ने रनों की बरसात की तो पाकिस्तान से कहा गया कि उनके बल्ले में चिप है। उनके बल्ले में कोई चिप नहीं है लेकिन इस साल होने वाले फीफा विश्व कप के ऑफिशियल मैच बॉल में जरूर चिप का इस्तेमाल किया गया है। हर फीफा विश्व कप के लिए स्पेशल गेंद बनाई जाती है। गेंद में मैन्युफैक्चरर हर बार कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं। इस बार गेंद में एडवांस टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया गया है। 11 जून से अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में टूर्नामेंट की शुरुआत हो रही है। एडिडास 1970 से ही फीफा विश्व कप के लिए गेंद बना रही है। इस साल होने वाले विश्व कप की गेंद को लॉन्च किया जा चुका है। फीफा विश्व कप 2026 की गेंद को ट्रायोंडा नाम दिया गया। ट्राई यानी तीन और ओंडा यानी लहर को जोड़ने वाला। यह टूर्नामेंट के तीनों मेजबान देश के प्रतीक है।
फीफा विश्व कप की बॉल में क्या खास है?
फीफा विश्व कप की ऑफिशियल मैच बॉल पर लाल, हरे और नीले रंग का आकर्षक डिजाइन बनाया गया है। इसके साथ ही इसपर तीनों मेजबान देशों के खास सिम्बल को भी शामिल किया गया है। अमेरिका के लिए स्टार, कनाडा के लिए मेपल लीफ तो मेक्सिको के लिए ईगल। गेंद पर सुनहरे रंग की डिटेलिंग भी दी गई है, जो विश्व कप ट्रॉफी को सम्मान देने के लिए जोड़ी गई है। इस गेंद को डिजाइन करने में साढ़े तीन साल से ज्यादा का समय लगा है।
बॉल में इस बार चिप भी लगी है
फीफा विश्व कप 2026 में इस्तेमाल होने वाली गेंद में खास कनेक्टेड बॉल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है। गेंद में 500Hz इनर्शियल मेजरमेंट यूनिट मोशन सेंसर चिप लगाई गई है। इसके गेंद को अंदर खास लेयर बनाकर फिट किया गया है। इससे रियल टाइम में डेटा VAR (वीडियो असिस्टेंट रेफरी) सिस्टम तक पहुंचेगी, जिससे रेफरी ऑफसाइड, हैंडबॉल और खिलाड़ी के टच जैसे फैसले तेजी और अधिक सटीकता से ले सकते हैं।
गेंद को हर परिस्थिति में टेस्ट किया गया
इस गेंद को अलग-अलग मौसम, ऊंचाई और सात मेजबान शहरों में टेस्ट किया गया। इसके साथ ही रोबोट की मदद से गेंद को 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से मारकर इसकी मजबूती और सटीकता जांची गई है। खिलाड़ियों पर ब्लाइंड टेस्ट भी किए गए। इससे यह चेक किया गया कि चिप लगने के बाद खिलाड़ी को कुछ अलग अनुभव तो नहीं लग रहा है।
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
बार्सिलोना: स्पेन को फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले 19 साल के स्टार लामिन यामाल के घर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई…
ओकलैंड: एमआई न्यूयॉर्क के कप्तान निकोलस पूरन ने मेजर लीग क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी ठोक दी है। टूर्नामेंट के एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई का सामना वॉशिंगटन फ्रीडम से…
ओकलैंड: मेजर लीग क्रिकेट 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई न्यूयॉर्क के बल्लेबाजों ने वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ रनों की सुनामी ला दी। ओकलैंड कोलीसिअम मैदान पर खेले जा रहे…
नई दिल्ली: भारतीय टी20 क्रिकेट टीम को हाल ही में मिली करारी शिकस्त के बाद साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर और…
नई दिल्ली: क्रिकेट इतिहास के पहले दो वर्ल्ड कप जीतकर दुनिया पर राज करने वाली और कभी क्रिकेट के मैदान पर खौफ का दूसरा नाम रही वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम आज…
आर्लिंग्टन: स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। सेमीफाइनल मुकाबले में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को 2-0 से हराया। इस…
बर्मिंघम: विराट कोहली को अक्सर आपने मैदान पर गुस्सैल तेवरों के साथ विपक्षी टीम पर दबाव बनाते हुए देखा होगा। इससे उनके खेल के प्रति समर्पण और जुनून का अंदाजा…
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच होगा। अटलांटा स्टेडियम में होने वाले मुकाबले के लिए मुकाबले के लिए अनुभवी रेफरी इस्माइल…