Select Date:

भारत को डर-गलत हाथों में जा रहे देश के हथियार:दावा-वेपन्स के एक्सपोर्ट पर निगरानी के आदेश

Updated on 01-06-2024 12:20 PM

रक्षा मंत्रालय भारत से बनकर एक्सपोर्ट होने वाले हथियारों की निगरानी बढ़ा रहा है। इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक डिफेंस मिनिस्ट्री ने हथियार बनाने वाली प्राइवेट कंपनियों से चेतावनी जारी कर कहा है कि वो इस बात पर कड़ी निगरानी रखें की उनके हथियार कहां पहुंच रहे हैं।

दरअसल, ऐसा करने की नौबत उन मीडिया रिपोर्ट्स के बाद आई है, जिनमें दावा किया गया था कि भारत के हथियार गलत हाथों तक पहुंच रहे हैं। यूरेशियन टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक साल की शुरुआत में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि भारत में बनी 155mm आर्टिलेरी शेल्स का इस्तेमाल यूक्रेन में हो रहा है।

जबकि विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि भारत की तरफ से किसी भी तरह के हथियार यूक्रेन में नहीं भेजे गए हैं।

किन तक अपने हथियार नहीं पहुंचने देना चाहती है भारत सरकार?
रक्षा मंत्रालय ने हथियार बनाने वाली कंपनियों को कहा है कि वो एंड यूजर सर्टिफिकेशन (EUC) नियमों का सख्ती से पालन करें। इसके जरिए ये सुनिश्चित किया जाता है भारत की तरफ से एक्सपोर्ट किए गए हथियार आखिर में कहां पहुंचे हैं।

ये सर्टिफिकेट जारी करने का मकसद हथियारों को और आगे एक्सपोर्ट किए जाने से रोकना होता है। फिलहाल भारतीय कंपनियों के यूक्रेन, तुर्किये, चीन और पाकिस्तान को हथियार बेचने पर पाबंदियां हैं।

रिटायर्ड कर्नल अभय बालकृष्ण पटवर्धन के मुताबिक गलत हाथों से सरकार का मतलब है कि भारत से भेजे गए हथियार उन संस्थाओं और देश तक नहीं पहुंचे जिन पर किसी तरह की पाबंदी है। इनमें खासकर आतंकी संगठन हैं जिन्हें इंटरपोल और भारत सरकार ने बैन किया हुआ है।

गाजा में जंग के बीच भारत से इजराइल जा रहे हथियार

कुछ दिनों पहले स्पेन ने दावा किया था कि भारत से विस्फोटक लेकर इजराइल जा रहे एक जहाज को उन्होंने अपने पोर्ट पर रुकने की इजाजत देने से इनकार कर दिया है। डेनमार्क का झंडा लगा ये जहाज चेन्नई से इजराइल के हाइफा पोर्ट जा रहा था। इसमें हथियारों की खेंप थी। हालांकि, ये नहीं बताया गया था कि ये हथियार भारत के थे या किसी और देश के। जब विदेश मंत्रालय से इस पर सवाल किया गया तो प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.