Select Date:

भारत अरब सागर में जुटा रहा 50 देशों की नौसेनाएं: 20 देश युद्धपोत के साथ हो रहे शामिल

Updated on 25-01-2024 12:29 PM

जल क्षेत्र में चीन की चुनौतियों के बीच भारत हिंद महासागर में अब तक का सबसे बड़ा वॉर गेम आयोजित करने जा रहा है। इसमें अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, दक्षिण कोरिया समेत 50 देशों की नौसेनाएं शामिल होंगी। 20 देश युद्धपोत के साथ आ रहे हैं। नौसेना की भागीदारी के हिसाब से यह दुनिया का सबसे बड़ा युद्ध अभ्यास होगा।

भारतीय नौसेना INS विक्रमादित्य और INS विक्रांत के साथ कम से कम 30 जंगी पोत लेकर उतरेगी। भारतीय नौसेना सूत्रों ने बताया कि युद्धाभ्यास का नाम ‘मल्टी लेटरल नेवल एक्सरसाइज- मिलन-2024’ है। 19 से 27 फरवरी तक होने वाले अभ्यास में विमान वाहक पोत उतरेंगे।

बता दें कि चीन अब श्रीलंका, बांग्लादेश और मालदीव में समुद्र के रास्ते अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटा है।

ड्रोन हमलों से बचने का अभ्यास, एंटी पायरेसी ऑपरेशन्स होंगे
अरब सागर के व्यापारिक मार्गों पर हाल ही में हुए ड्रोन हमलों ने दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। सूत्रों ने बताया कि मिलन युद्धाभ्यास में नौसेनाएं ड्रोन हमलों से बचने का अभ्यास करेंगी और पायरेसी के खिलाफ नेवी ऑपरेशन्स को भी डिजाइन करेंगी।

इस युद्धाभ्यास में बंगाल की खाड़ी का हजारों वर्ग किमी का हिस्सा रणभूमि में बदल जाएगा। इसमें एडवांस बड़ी फोर्स मैनुएर्स, एयर डिफेंस ऑपरेशन्स और एंटी सबमरीन वाॅरफेयर के अलावा एंटी सरफेस ड्रिल्स भी होगी। युद्धाभ्यास के बीच सभी नौसेनाएं पहले विशाखापत्तनम तट पर जुटेंगी, ताकि जनता उनके एक्शन देख सके।

G20 की थीम- वसुधैव कुटुम्बकम के विचार के साथ होगा मिलन-2024
मिलन-2024 को भारत की G20 प्रेसीडेंसी के तहत ही आयोजित किया जा रहा है जो G20 की थीम वसुधैव कुटुंबकम' को साकार करेगा। मिलन-2024 में भाग लेने वाले देशों में अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, बांग्लादेश, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, इंडोनेशिया और मलेशिया की नौसेनाएं शामिल होंगी, जिसे भारत द्वारा आयोजित होने वाला अब तक का सबसे बड़ा बहुपक्षीय सैन्य युद्ध खेल कहा जाता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.