ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में भारत की मजबूत छलांग, 55 देशों में वीजा फ्री एंट्री, जानें पाकिस्तान से कितना आगे
Updated on
14-01-2026 01:44 PM
लंदन: साल 2026 की शुरुआत में जारी दुनिया भर के पासपोर्ट की रैंकिंग में भारत की स्थिति मजबूत हुई है। हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2026 की ताजा रैंकिंग में भारत 80वें स्थान पर पहुंच गया है। भारत ने अल्जीरिया के साथ संयुक्त रूप रैकिंग में जगह बनाई है। पिछले साल के मुकाबले यह भारतीय पासपोर्ट की एक मजबूत उछाल है, जो नई दिल्ली की डिप्लोमेटिक पहुंच और बढ़ती अंतरराष्ट्रीय यात्रा सुविधाओं में हो रही प्रगति को दिखाता है। भारतीय पासपोर्ट धारकों को 55 देशों में वीजा फ्री एंट्री मिलती है जो इसकी मजबूती का एक उदाहरण है।
भारत ने पिछले साल ग्लोबल रैंकिंग में 85वें स्थान पर जगह बनाई थी, ऐसे में 5 अंकों की उछाल एक महत्वपूर्ण सुधार दिखाती है। भारत का 80वें स्थान पर पहुंचना प्रगति को दिखाता है लेकिन देश अभी भी टॉप रैंकिंग वाले देशों से काफी पीछे है। भारतीय पासपोर्ट धारक 55 देशों में बिना वीजा के आने-जाने की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं, लेकिन दुनिया के बड़े हिस्से में बिना वीजा प्रवेश अभी भी नहीं है।
टॉप पर किस देश का पासपोर्ट?
सिंगापुर के पासपोर्ट ने इस साल भी टॉप पर जगह बनाई है। सिंगापुर का पासपोर्ट रखने वालों को 227 देशों और क्षेत्रों में से 192 जगहों पर बिना वीजा के प्रवेश की अनुमति मिलती है। लिस्ट में दूसरे स्थान पर जापान और दक्षिण कोरिया संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं, जिनके पासपोर्ट धारकों को 188 देशों में वीजा फ्री प्रवेश की अनुमति मिलती है।186 जगहों पर वीजा फ्री एंट्री के साथ डेनमार्क, लग्जमबर्ग, स्पेन, स्वीडन और स्विटरलैंड तीसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, आयरलैंड, नीदरलैंड और नॉर्वे 185 डेस्टिनेशन के साथ चौथे स्थान पर हैं। हंगरी, पुर्तगाल, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया और UAE ने पांचवें स्थान पर हैं। इन देशों के पासपोर्ट पर 184 देशों तक पहुंच हासिल है।
पाकिस्तान और बांग्लादेश का नंबर
हेनली पासपोर्ट इंडेक्स से जारी ताजा रैंकिंग में टॉप पर उन देशों को रखा गया है, जिनके नागरिकों को सबसे ज्यादा देशों में वीजा फ्री एंट्री मिलती है। रैंकिंग को लंदन स्थित फर्म हेनली एंड पार्टनर जारी करती है। रैकिंग में भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान को 98वां स्थान मिला है। पाकिस्तान इस जगह को यमन के साथ साझा करता है। भारत के पूर्वी पड़ोसी बांग्लादेश रैंकिंग में 95वें स्थान पर है।
वॉशिंगटन: अमेरिकी आर्मी ईरान पर बहुत बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर सकता है। इसके लिए अमेरिका के दर्जनों और हवाई ईंधन भरने वाले विमान इजरायल भेजने की तैयारी हो…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की अध्यक्षता में इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के बॉर्डर सर्विस प्रमुखों की 12वीं बैठक हुई है। इस बैठक में भारत ने भी हिस्सा लिया है। पाकिस्तान…
ढाका: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने फिलहाल भारत की यात्रा नहीं करने का फैसला किया है। बांग्लादेश के प्रमुख अखबार अमर देश ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों और राजनयिक…
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…