भारत, मुस्लिम, बीजेपी... पाकिस्तान पहुंचते ही हिंदुस्तान के खिलाफ बिलावल भुट्टो ने उगला जहर
Updated on
06-05-2023 07:14 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी भारत में एससीओ के विदेश मंत्रियों की मीटिंग में शामिल होने के बाद वापस अपने देश लौट गए हैं। यहां पहुंचते ही उन्होंने भारत के खिलाफ जहर उगलना शुरू कर दिया है। बिलावल भुट्टो ने अपनी इस यात्रा को एक सफलता बताया। इसके साथ ही कहा, 'भारत और खास तौर पर बीजेपी एक प्रोपेगेंडा चला रही है कि हर मुसलमान आतंकी है उसे नकार दिया गया है।' कराची में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, 'BJP और RSS दुनिया में मुस्लिमों और हर पाकिस्तानी को आतंकी साबित करना चाहते हैं। हमारी यह यात्रा इस दावे को खारिज कर रही है।'
बिलावल भुट्टो जरदारी यह बातें तब कह रहे हैं जब भारतीय विदेश मंत्री ने उन्हें सीधे तौर पर आतंकवाद का प्रवक्ता बता दिया था। गोवा में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद जयशंकर ने कहा, 'आतंकवाद के पीड़ित उनके साथ बैठ कर आतंकवाद पर चर्चा नहीं करते जो इसे फैला रहे होते हैं।' बिलावल भुट्टो के आने पर जयशंकर ने कहा था, 'भुट्टो एससीओ सदस्य देश के विदेश मंत्री के तौर पर आए। यह बहुपक्षीय कूटनीति का हिस्सा है और हम इससे ज्यादा कुछ नहीं देखते हैं।'
एस जयशंकर का करारा हमला
विदेश मंत्री जयशंकर के सख्त बयानों पर उन्होंने कहा, 'मैं समझता हूं कि यह बयान भारत की इनसिक्योरिटी है। वह जो झूठा प्रचार कर रहे हैं, हम वहां जाकर उस मिथक को तोड़ते हैं।' भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों के बीच कोई भी द्विपक्षीय बातचीत नहीं हुई थी। इससे पहले विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा था कि आतंकवाद पर पाकिस्तान की विश्वसनीयता उसके विदेशी मुद्रा भंडार से भी ज्यादा तेजी से कम हो रही है। अनुच्छेद 370 को खत्म करने को लेकर विदेश मंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि ये इतिहास हो चुका है। आज नहीं तो कल लोगों को पता चल जाएगा कि ये सही था।
हाथ जोड़ने पर कही ये बात
बिलावल भुट्टो और एस जयशंकर के हाथ न मिलाने से जुड़े विवाद पर भी उन्होंने सफाई दी। दरअसल एस जयशंकर ने बिलावल से हाथ नहीं मिलाया बल्कि हाथ जोड़ कर अभिवादन किया। इस पर भुट्टो ने कहा कि जिस तरह वह मुझसे मिले ठीक इसी तरह हम सिंध और मुल्तान में अभिवादन करते हैं। मेरे लिए तो यह खुशी का मौका था कि हम इस तरह मिल रहे हैं। इसमें हमें शिकायत जैसा कुछ नहीं लगा, क्योंकि वह हर किसी से ऐसे ही मिले। उन्होंने आगे कहा, 'बाद में हम डिनर या अन्य जगहों पर मिले तो हमने हाथ मिलाया। हम सभ्य लोग हैं, एक दूसरे को देखते ही लड़ाई नहीं शुरू कर देते।' मंत्री बनने से पहले 2016 में बिलावल शिव मंदिर भी जा चुके हैं
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…