Select Date:

‘I.N.D.I.A. कन्वेनर को लेकर कोई झंझट नहीं’ लालू ने तेजस्वी को सीएम बनाने की डील पर भी किया बड़ा खुलासा

Updated on 22-08-2023 12:19 PM
गोपालगंजः राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने लोकसभा चुनाव 2024 में आई.एन.डी.आई.ए. गठबंधन के कन्वेनर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आई.एन.डी.आई.ए. का कन्वेनर कोई हो सकता है, सबकी सहमति से कन्वेनर के नाम पर सहमति बनेगी, इसे लेकर कोई झंझट नहीं है, सभी मिलकर तय करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्यों के लिए भी कन्वेनर बनाया जाएगा, ताकि राज्यों में काम करने में सहुलियत हो। उन्होंने साफ किया कि तीन-चार राज्यों को मिलाकर स्टेट कन्वेनर बनाया जाएगा, सबकुछ तय हो गया है।

तेजस्वी यादव को सीएम बनाने पर कोई डील नहीं हुई

लालू प्रसाद यादव ने गोपालगंज में एक निजी टीवी चैनल से बातचीत में तेजस्वी यादव को सीएम बनाने को लेकर नीतीश कुमार के साथ किसी डील से इनकार किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता चाहते हैं कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बने, इसमें कोई दो मत नहीं हैं, लेकिन अभी तो वे उपमुख्यमंत्री है, बाद में देश की जनता और सभी मिलकर तय करेंगे। फिलहाल बीजेपी को केंद्र की सत्ता से हटाने का मुद्दा है। इसके लिए सभी मिलकर काम कर रहे हैं।


बेटी रोहिणी आचार्य को लेकर भावुक हुए लालू यादव

करीब तीन साल बाद गोपालगंज पहुंचने पर लालू यादव ने अपनी बेटी रोहिणी आचार्य के प्रति आभार जताते हुए फिर से भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि बेटी ने अपनी जान की परवाह किए किडनी देकर उनकी जान बचाई। लालू यादव ने बताया कि अभी भी वे सिंगापुर के डॉक्टरों से संपर्क में है। लगातार उन्हें जांच रिपोर्ट भेजी जाती है और डॉक्टरों के सलाह का पालन कर रहे हैं। हालांकि लालू यादव ने बताया कि अभी उनके शुगर का स्तर बढ़ गया है।

नॉनवेज से परहेज की सलाह का सख्ती से नहीं हो पा रहा पालन

लालू प्रसाद यादव ने कहा कि सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट के बाद डॉक्टरों ने उन्हें नॉनवेज से परहेज रखने की सलाह दी है। इसके बावजूद उनसे इसका सख्ती से पालन नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने उन्हें नॉमिनल नॉनवेज लेने की अनुमति दी है, लेकिन सावन के महीने में भी इसका पालन नहीं होने के कारण शुगर लेवल थोड़ा बढ़ गया है। अभी उन्होंने सिंगापुर के डॉक्टरों को जांच रिपोर्ट भेजी है, वहां से क्लियरेंस मिलता रहता है।

बीजेपी नेताओं से ज्यादा देवी-देवताओं की पूजा

आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने दावा किया कि वे और उनकी पार्टी के लोग कई बीजेपी नेताओं से अधिक देवी-देवताओं की पूजा करते हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में बीजेपी ने हनुमानजी का दुरुपयोग किया, जिसका परिणाम उन्हें भुगतना पड़ा। लालू प्रसाद यादव ने पीएम उम्मीदवार के रूप में राहुल गांधी की दावेदारी पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि इसमें कोई बुराई नहीं हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.