भारत ने लिया ऐसा फैसला, मालामाल हो जाएगा पड़ोसी दोस्त नेपाल, पीएम प्रचंड ने की जमकर तारीफ
Updated on
05-09-2023 01:56 PM
काठमांडू: भारत और नेपाल के बीच दोस्ती के नए दौर में मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। भारत ने औपचारिक रूप से फैसला किया है कि वह अगले 10 साल में 10 हजार मेगावाट बिजली नेपाल से खरीदने जा रहा है। भारत ने नेपाल के साथ हुए द्विपक्षीय समझौते के तहत बिजली खरीदने का यह समझौता किया है। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड के कार्यालय ने भारत के इस फैसले पर खुशी जताई है और जमकर तारीफ की है। नेपाल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि भारतीय कैबिनेट ने बिजली खरीदने के समझौते को मंजूरी दी है।
नेपाल के पीएमओ ने कहा कि भारत का यह फैसला नेपाल के आर्थिक विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। नेपाल के ऊर्जा मंत्री शक्ति बासनेट ने कहा कि प्रधानमंत्री प्रचंड की भारत यात्रा के दौरान लंबी अवधि के लिए बिजली समझौता हुआ था। इस समझौते के तहत भारत नेपाल से अगले 10 साल में 10 हजार मेगावाट बिजली खरीदने के लिए सहमत हुआ है। वहीं पीएम प्रचंड ने एक कार्यक्रम में कहा कि नेपाल पनबिजली सेक्टर में बड़ा बदलाव ला रहा है।
नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड चीन के दौरे पर जा रहे
प्रचंड ने कहा कि नेपाल सरकार ऐसा माहौल बना रही है जिससे देश में पनबिजली के क्षेत्र में विदेशी निवेश को आकर्षित किया जा सके। उन्होंने कहा कि नेपाल आने वाले दशक में हाइड्रोपावर के क्षेत्र में बदलाव के लिए पूरी तैयारी कर रहा है। प्रचंड ने कहा कि नेपाल इस समय भारत को 450 मेगावाट बिजली का निर्यात कर रहा है। हम इसे अगले 10 साल में 10 हजार मेगावाट तक पहुंचाने का लक्ष्य रख रहे हैं। इसके लिए भारत और नेपाल ने पहले ही एक द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर कर चुके हैं।
नेपाल के प्रधानमंत्री ने बताया कि हाल की भारत यात्रा के दौरान उन्होंने पीएम मोदी से स्वच्छ ऊर्जा को लेकर बात की थी। इस बैठक के बाद लंबी अवधि के लिए बिजली खरीद का समझौता हुआ। हम अपनी ज्यादा पैदा हुई बिजली को अब भारत को बेच देंगे। मोदी कैबिनेट ने इस समझौते को ऐसे समय पर मंजूरी दी है जब नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड चीन की यात्रा पर जाने वाले हैं। प्रचंड की योजना है कि चीन के साथ इसी तरह का बिजली समझौता किया जाय। यही नहीं भारत नेपाल के कई हाइड्रो पावर प्रॉजेक्ट को बना रहा है जिससे बिजली की आपूर्ति और ज्यादा होने की उम्मीद है।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
मास्को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्टर तैनात कर सकता…
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…