अमेरिका पहुंचे भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, जानें क्यों खास माना जा रहा यह दौरा
Updated on
13-02-2024 02:38 PM
वॉशिंगटन: भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे तीन दिवसीय दौरे पर अमेरिका पहुंच चुके हैं। उनका अमेरिकी रक्षा मंत्रालय और सेना के कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुलाकात का कार्यक्रम है। जनरल पांडे इस दौरे पर भारतीय सेना के आधुनिकीकरण से जुड़े कई मुद्दों पर बात करेंगे। इनमें अमेरिकी रक्षा उद्योग के साथ हथियारों और उपकरणों के संयुक्त विकास और निर्माण भी शामिल है। भारत का मेन फोकस अमेरिका से स्ट्राइकर आर्मर्ड व्हीकल के ज्वाइंट प्रोडक्शन और लंबी दूरी तक सटीक हमला करने वाले तोपखाने के गोले के उत्पादन पर आपसी सहमति बनाना है।
अमेरिका के सेना प्रमुख से मिलेंगे जनरल पांडे
सेना ने एक बयान में कहा कि जनरल पांडे अमेरिका के सेना प्रमुख (सीएसए) जनरल रैंडी जॉर्ज और अन्य वरिष्ठ सैन्य नेताओं के साथ उच्च स्तरीय चर्चा में शामिल होंगे। इस यात्रा में जनरल पांडे अमेरिकी सेना सम्मान गार्ड समारोह में शामिल होंगे। इसके अलावा वह आर्लिंगटन नेशनल सेमेटरी में अज्ञात सैनिकों की कब्र पर श्रद्धांजलि देंगे। इसके अलावा पेंटागन का एक व्यापक दौरा भी शामिल है। सेना ने बयान में कहा, "ये बातचीत दोनों देशों के बीच वैश्विक शांति और सुरक्षा के प्रति सम्मान और आपसी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।"
इन मुद्दों पर होगी वार्ता
बयान में कहा गया है कि इस दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान भी किया जाएगा, जिनमें भारतीय सेना में बदलाव, वैश्विक खतरे के प्रति धारणा, 2030/2040 तक सेना में परिवर्तन, मानव संसाधन की चुनौतियां, फ्यूचर फोर्स डेवलपमेंट और मॉर्डनाइजेशन जैसे मुद्दे शामिल हैं। इसके अलावा हथियारों के को-प्रोडक्शन और को-डेवलपमेंट जैसे मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया जाएगा। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने पिछले फरवरी में वाशिंगटन में अमेरिकी समकक्ष जेक सुलिवन के साथ अपनी बातचीत के दौरान रक्षा और अंतरिक्ष क्षेत्र में अधिक प्रौद्योगिकी हस्तांतरण पर जोर दिया था।
इन समझौतों पर सहमति संभव
जिन प्रमुख परियोजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है, उनमें जेट इंजनों के लिए प्रौद्योगिकी हस्तांतरण (टीओटी), लंबी दूरी की सटीक तोपखाने की सामग्रियां और स्ट्राइकर आर्मर्ड इंफ्रेंट्री व्हीकल शामिल हैं। जेट इंजन के सौदे की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। ऐसे में सूत्रों का कहना है कि अगला बड़ा प्रोजेक्ट स्ट्राइकर आर्मर्ड इंफ्रेंट्री व्हीकल हो सकता है। पिछले साल नवंबर में 2+2 डायलॉग के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा था कि अमेरिका ने स्ट्राइकर व्हीकल के निर्माण की पेशकश की है।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…