बांग्लादेश में भारतीय सेना प्रमुख का भव्य स्वागत, शेख हसीना से की मुलाकात, परेड का किया निरीक्षण
Updated on
07-06-2023 07:22 PM
ढाका: भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने मंगलवार को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की और चट्टोग्राम में बांग्लादेश सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया। भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट किया कि दो दिवसीय यात्रा पर सोमवार को यहां पहुंचे जनरल पांडे ने प्रधानमंत्री हसीना से शिष्टाचार भेंट की। यह सेना प्रमुख के तौर पर बांग्लादेश का उनका दूसरा दौरा है। वह बांग्लादेश सैन्य अकादमी (बीएमए) भी गए और पासिंग आउट कोर्स के पुरस्कार विजेताओं को उनके अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया।
अतिरिक्त महानिदेशालय, जन सूचना ने एक ट्वीट में कहा, "सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने बांग्लादेश सैन्य अकादमी में बतौर मुख्य अतिथि पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया। शानदार परेड प्रदर्शन के लिये उन्होंने इसमें शामिल कैडेट की सराहना की।" भारतीय सेना प्रमुख ने कैडेट से बातचीत की और बीएमए से पासिंग आउट कोर्स के मित्र देशों के सर्वश्रेष्ठ विदेशी कैडेट के लिए स्थापित 'बांग्लादेश भारत मैत्री ट्रॉफी' प्रदान की। पहली ट्रॉफी इस वर्ष तंजानिया के कैडेट एवर्टन को प्रदान की गई।
सेना ने एक बयान में कहा, यह ट्रॉफी दिसंबर 2021 में भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए), देहरादून में स्थापित 'बांग्लादेश ट्रॉफी और पदक' के बदले में है। सेना प्रमुख 10 जून को आईएमए, देहरादून में पासिंग आउट परेड का निरीक्षण करेंगे और 'बांग्लादेश पदक और ट्रॉफी' प्रदान करेंगे। जनरल पांडे ने सोमवार को यहां अपने बांग्लादेशी समकक्ष जनरल एस. एम. शफीउद्दीन अहमद से मुलाकात की तथा पारस्परिक हित के विभिन्न पहलुओं के साथ ही द्विपक्षीय रक्षा एवं सुरक्षा संबंधों को और विस्तार देने के तरीकों पर चर्चा की।
बांग्लादेश के सशस्त्र बलों की मीडिया इकाई 'द इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स डायरेक्टरेट' (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि दोनों सेना प्रमुखों ने दोनों देशों की प्रगति के लिए मौजूदा द्विपक्षीय संबंधों और भविष्य के सहयोग पर चर्चा की। इसमें कहा गया, "भारतीय सेना प्रमुख की यात्रा से बांग्लादेश और भारत के बीच संबंधों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण मदद मिलने की उम्मीद है।" भारतीय सेना प्रमुख ने शीर्ष पद का कार्यभार संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर पिछले साल जुलाई में बांग्लादेश का दौरा किया था।
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…