Select Date:

भारतीय सेना दुनिया में चौथी सबसे ताकतवर पाकिस्तान 9वें नंबर पर

Updated on 17-01-2024 12:48 PM

भारत के पास दुनिया की चौथी सबसे ताकतवार सेना है। अमेरिका सैन्य क्षमता के मामले में सबसे शक्तिशाली देश है। संबंधी डेटा रखने वाली वेबसाइट ग्लोबल फायरपावर की ‘सैन्य ताकत सूची-2024’ में दुनिया के 145 देशों की सेनाओं की क्षमताओं का विश्लेषण कर रैंकिंग जारी की है।

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रूस और तीसरे पर चीन का नाम है। इस लिस्ट में 60 से ज्यादा पैमानों के आधार पर रैंकिंग की गई है। इसमें सैनिकों की संख्या, हथियार, फाइनेंस, लोकेशन और रिसोर्स जैसे फैक्टरों को ध्यान में रखा गया है। इस लिस्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के पास दुनिया की 9वीं सबसे ताकतवर सेना है।

भारत के पास 25.27 लाख पैरा मिलिट्री सैनिक
पाकिस्तान से तुलना की जाए तो हमारे पास उनसे तीन गुना ज्यादा सैनिक हैं। भारत के पास पैरा मिलिट्री फोर्स भी पाकिस्तान से ज्यादा है। भारत की पैरामिलिट्री फोर्स में 25,27,000 सैनिक हैं। वहीं पाकिस्तान में इनकी संख्या सिर्फ पांच लाख है। भारत के पास 4,641 टैंक और 606 लड़ाकू विमान हैं। जबकि पाकिस्तान के पास 3,742 टैंक और 387 लड़ाकू विमान हैं।

नेवी की क्षमता के मामले में भी पाकिस्तान हमसे काफी पीछे है। हालांकि, पाकिस्तान के पास 57 अटैक हेलिकॉप्टर्स हैं, जबकि भारत के पास इनकी संख्या सिर्फ 40 है। ग्लोबल फायर पावर ने देशों की पावर इंडेक्स के हिसाब से यह रैंकिंग तय की है। किसी देश की कुल मारक क्षमता को पावर इंडेक्स कहा जाता है। जिस देश का पावर इंडेक्स जितना कम होता, उसकी सेना उतनी ही ज्यादा शक्तिशाली होगी।

भूटान सबसे कम सैन्य क्षमता वाला देश
इसमें अमेरिका का पावर इंडेक्स 0.0699 है। वहीं भारत का पावर इंडेक्स 0.1023 है। डेटा के मुताबिक, पाकिस्तान का पावर इंडेक्स 0.1711 है। ग्लोबल फायर पावर के मुताबिक, भूटान की सेना दुनिया की सबसे कमजोर सेना है। भूटान का पावर इंडेक्स 6.3704 है।

इसके बाद मोल्दोवा 144वें, सूरीनाम 143वें, सोमालिया 142वें और बेनिन 141वें स्थान पर है। इस सूची में लाइबेरिया 140वें, बेलीज 139वें और पश्चिम अफ्रीकी देश सिएरा लियोन 138वें स्थान पर है। मध्य अफ़्रीकी गणराज्य 137वें और आइसलैंड 137वें स्थान पर है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.