Select Date:

भारतीय सेना को पहले हफ्ते में मालदीव से हटाएंगे... राष्ट्रपति बनने से पहले मोहम्मद मोइज्जू का ऐलान, बोले चीन की भाषा

Updated on 18-10-2023 01:28 PM
माले: मालदीव का चुनाव भारत और चीन के बीच वर्चस्व की लड़ाई को दिखा रहा था। इस चुनाव में विपक्षी नेता मोहम्मद मोइज्जू की जीत हुई है। राष्ट्रपति इब्राहिम सोलिह की चुनाव में हार हुई। मोहम्मद मोइज्जू की जीत के बाद से ही माना जा रहा था कि चीन का प्रभाव बढ़ेगा। लेकिन राष्ट्रपति बनने से पहले ही मोइज्जू ने भारत के खिलाफ चीन की भाषा बोलना शुरू कर दिया है। मालदीव के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू देश से भारतीय सैनिकों को निकालने के अपने चुनावी वादे पर अड़े हैं।

उन्होंने अपनी बात को फिर दोहराया है। हालांकि उनका कहना है कि वह इस मुद्दे का हल राजनयिक तरीके से हल करेंगे। मोइज्जू अगले महीने औपचारिक रूप से राष्ट्रपति का पद संभालेंगे। उन्होंने कहा कि अगर संभव हुआ तो अपने राष्ट्रपति पद संभालने के पहले सप्ताह में ही भारतीय सैनिकों की वापसी देखेंगे। मोहम्मद मोइज्जू का झुकाव चीन की तरफ रहता है। उन्होंने अल जजीरा को एक इंटरव्यू में कहा कि अगर संभव हुआ तो वह राष्ट्रपति बनने के पहले दिन भारत से अपने सैनिकों को हटाने का अनुरोध करेंगे। यह उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

भारत को दी है जानकारी

पिछले महीने मोइज्जू ने इब्राहिम सोलिह को हराया, जिन्हें भारत के लिए अनुकूल माना जाता है। उन्होंने कहा, 'मैं कुछ दिनों पहले भारतीय उच्चायुक्त से मिला था और उस बैठक के दौरान ही मैंने उल्लेख किया था कि हमें इसे अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाने की जरूरत है। उन्होंने इसे सकारात्मक तौर पर लिया और कहा कि वे मिलकर इस पर आगे का रास्ता खोजने के लिए साथ हैं।' हालांकि उन्होंने यह स्वीकार किया कि उन्हें मालदीव में भारतीय सैन्य कर्मियों की संख्या की जानकारी नहीं है।

'हम सुरक्षित महसूस नहीं करते'


मोइज्जू ने कहा, 'सदियों से मालदीव एक शांतिपूर्ण देश रहा है। हमारी धरती पर कभी कोई विदेशी सेना नहीं रही। हमारे पास कोई बड़ा सैन्य ढांचा नहीं है और हमारी धरती पर किसी भी सेना के रहने से हम सुरक्षित महसूस नहीं करते।' यह पूछे जाने पर कि क्या उनका झुकाव चीन की तरफ रहेगा? इस पर उन्होंने कहा कि वह मालदीव समर्थक नीति का पालन करेंगे। मुइज्जू ने कहा, 'हम किसी भी देश को खुश करने के लिए उसका पक्ष नहीं लेंगे। हम चाहते हैं कि पहले हमारे पक्ष सुरक्षित हों। कोई भी देश जो इसका सम्मान करे वो हमारा अच्छा दोस्त है।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.