Select Date:

युगांडा में भारतीय बैंकर की गोली मारकर हत्या, कर्ज की रकम मांगने पर पुलिसकर्मी ने AK-47 से भूना

Updated on 16-05-2023 06:38 PM
कंपाला: लोन की रकम लौटाने से जुड़े विवाद आए दिन पूरी दुनिया में देखने को मिलते रहते हैं। लेकिन अफ्रीकी देश युगांडा में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 39 साल के भारतीय व्यक्ति की लोन से जुड़े विवाद के बाद ऑफ-ड्यूटी पुलिस कांस्टेबल ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना युगांडा की राजधानी कंपाला में हुई। पीड़ित को गोली मारने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले में मारे गए भारतीय बैंकर का नाम उत्तम भंडारी है।

जिस शख्स ने गोली मारी है उसकी पहचान 30 वर्षीय इवान वाबवायर के रूप में हुई है। घटना 12 मई की है। इवान ने एक चुराई हुई एके-47 राइफल के जरिए गोली मारी थी। बताया जा रहा है कि 21 लाख शिलिंग (46,000) रुपए से ज्यादा का लोन न चुका पाने के कारण यह अपराध हुआ है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि वाबवायर ने भंडारी पर कई राउंड गोलियां चलाई। गोलीबारी होने के तुरंत बाद बैंक में भगदड़ मच गई। आसपास के लोग भी वहां से भाग निकले।

कर्ज को लेकर थी गलतफहमी

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचने के बाद गोली के 13 खोखे बरामद किए हैं। जानकारी के मुताबिक पीड़ित और आरोपी के बीच लौटाई जाने वाली राशि को लेकर गलतफहमी थी। 12 मई को जब वाबवायर को कर्ज की राशि के बारे में बताया गया तो उसने कथित तौर पर भंडारी के साथ बहस शुरू कर दी। उसका कहना था कि आंकड़ा बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया गया था। वीडियो में दिख रहा है कि वह कुछ देर शांत खड़ा था। अचानक उसने बंदूक लोड किया और फायरिंग शुरू कर दी।

मानसिक रोगी है हमलावर

कंपाला मेट्रोपॉलिटन पुलिस प्रवक्ता पैट्रिक ओनयांगो ने कहा कि भंडारी को गोली मारने के बाद वाबवायर अपनी एके-47 राइफल छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने कहा कि वाबवायर पहले भी मानिसक रूप से अस्थिर रहा है। दो बार अस्पताल में भर्ती होने के बाद उस पर हथियार रखने को लेकर पांच साल का बैन लगा दिया गया था। पुलिस के मुताबिक उसने अपने रूममेट की बंदूक चुराई थी। वीडियो में दिख रहा है कि वह वापस आया और फिर कई गोलियां पीड़ित को मारी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.