Select Date:

भारतीय नौसेना का सैन्य अभ्यास मिलन-24 आज से : 51 देशों के 35 वॉरशिप विशाखापत्तनम पहुंचे

Updated on 19-02-2024 12:55 PM

भारतीय नौसेना आज से विशाखापत्तनम में सबसे बड़े सैन्य अभ्यास मिलन-24 की शुरुआत कर रही है। इसमें 51 देशों की नौसेनाएं शामिल हो रही है। जिनके 35 प्रमुख वॉरशिप और 50 एयरक्राफ्ट मिलन-24 में शामिल होने भारत पहुंच चुके हैं।

मिलन-24 का यह 12वां एडीशन है, जो 27 फरवरी तक चलेगा। नौसेना ने इसे ट्रिपल C (सौहार्द, सामंजस्य, सहयोग) की थीम दी है। मिलन-24 हर दो साल में होने वाला सैन्य युद्धाभ्यास है, जो 1995 में केवल चार देशों के साथ शुरू हुआ था।

मिलन-24 में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान, वियतनाम, थाईलैंड के अलावा मालदीव, यूके, मलेशिया, कनाडा, स्पेन, जर्मनी, इटली, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, म्यांमार, इराक, ब्राजील और यमन भी अपने प्रतिनिधि भेज चुके हैं।

पहले जानिए भारतीय नौसेना किस-किस का प्रदर्शन करेगी...

भारतीय नौसेना INS विक्रमादित्य और INS विक्रांत के साथ कम से कम 30 जंगी पोत लेकर उतरेगी। युद्धाभ्यास का नाम ‘मल्टी लेटरल नेवल एक्सरसाइज- मिलन-2024’ है।

मिलन-24 के दौरान सी फेज में 4 दिन लहरों पर होगा प्रदर्शन
51 देशों की नौसेनाओं के प्रतिनिधियों की चर्चा के बीच, 24 फरवरी से 27 फरवरी तक मिलन-24 के दौरान सी फेज का आयोजन होगा। यह वह समय है, जब नौसेनाएं समंदर की लहरों पर करतब दिखाती हैं।

अरब सागर के कमर्शियल कॉरिडोर पर हाल ही में हुए ड्रोन हमलों ने दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। मिलन युद्धाभ्यास में नौसेनाएं ड्रोन हमलों से बचने का अभ्यास करेंगी और पायरेसी के खिलाफ नेवी ऑपरेशन्स को भी डिजाइन करेंगी।

मौजूदा तनाव के बीच शामिल होगी मालदीव की नौसेना
मालदीव ने लेफ्टिनेंट कर्नल यूसुफ निशार के नेतृत्व में अपनी नौसेना टुकड़ी भेजने का फैसला किया है। मालदीव ने मिलन-24 में हिस्सा लेने का फैसला तब किया, जब दोनों देशों की हाई लेवल कोर कमेटी ने दो बार मीटिंग की। जिनमें इस पर चर्चा की गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक मालदीव-भारत के बीच तीसरी हाईलेवल मीटिंग फरवरी के आखिरी हफ्ते में होगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मार्च में मिनिकॉय जाएंगे। जहां वे INS जटायु का उद्घाटन करेंगे।

भारत-मालदीव के बीच क्यों उठा विवाद
दोनों देशों के बीच तनाव तो तब से चल रहा है, जब 9 सितंबर 2023 को मालदीव के राष्ट्रपति चुनाव में चीन समर्थक मोहम्मद मोइज्जू की जीत हुई। उनके सत्ता में आते ही मालदीव ने 'इंडिया आउट' की नीति लागू कर दी। मोइज्जू ने भारत से अपने सैनिकों को वापस बुलाने को कह दिया।

2018 में चीन समर्थक राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन के समय मालदीव ने MILAN नौसैनिक अभ्यास में भाग लेने के भारत के न्योते को इनकार कर दिया था। उस वक्त मालदीव पूरी तरह से बीजिंग के प्रभाव में था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.