Select Date:

भारतवंशी कनाडाई सांसद बोले- खालिस्तानियों ने देश प्रदूषित किया:मंदिर में तोड़फोड़ पर कहा- वे हिंसा के बावजूद बच निकलते हैं

Updated on 25-07-2024 02:43 PM

भारतीय मूल के एक कनाडाई सांसद चंद्र आर्य ने कहा है कि खालिस्तानियों ने कनाडा को प्रदूषित कर दिया है। सांसद ने आरोप लगाया कि खालिस्तानी अभिव्यक्ति की आजादी का दुरुपयोग कर रहे हैं।

कनाडा में बढ़ते हिंदूफोबिया के बीच अल्बर्टा राज्य के एडमंटन में सोमवार को कट्टरपंथियों ने BAPS स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ की थी। साथ ही मंदिर की दीवार पर भारत विरोधी नारे भी लिखे गए थे।

मंदिर की दीवारों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा में हिंदू सांसद चंद्र आर्य के खिलाफ नफरत भरे शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। खालिस्तानी समर्थकों ने लिखा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडाई सांसद हिंदू आतंकवादी हैं और वे कनाडा विरोधी हैं।

खालिस्तानी समर्थकों से हिंदू और भारतीय चिंतित
सासंद आर्य ने कहा, "कनाडा में पिछले कुछ समय से हिंदू मंदिरों और समुदाय के लोगों को निशाना बनाए जाने से भारतीय समुदाय चिंतित है। पिछले कुछ सालों में ग्रेटर टोरंटो एरिया, ब्रिटिश कोलंबिया और कनाडा के अन्य स्थानों पर हिंदू मंदिरों को नफरत भरी भाषा का इस्तेमाल कर नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

सिख फॉर जस्टिस के आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने खुलेआम हिंदुओं को निशाना बनाया है। पिछले साल उसने सार्वजनिक रूप से हिंदुओं से भारत लौटने का आह्वान किया था।"

'नफरत फैलाने का बावजूद बच निकलते हैं खालिस्तानी'
कनाडा के सांसद चंद्रा आर्य इस घटना से चिंतित हैं। उन्होंने कहा- ब्रैम्पटन और वैंकूवर में खालिस्तानी समर्थकों ने रोड शो में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या की तस्वीरें दिखाकर और घातक हथियार लहराकर सार्वजनिक रूप से जश्न मनाया। जैसा कि मैंने हमेशा कहा है, खालिस्तानी चरमपंथी अपनी नफरत और हिंसा की सार्वजनिक बयानबाजी से आसानी से बच निकलते हैं।

हिंदू-कनाडाई चिंतित हैं। मैं फिर से कनाडाई कानून प्रवर्तन एजेंसियों से इस मुद्दे को गंभीरता से लेने का आह्वान करता हूं, इससे पहले कि यह बयानबाजी हिंदू-कनाडाई लोगों के खिलाफ शारीरिक कार्रवाई में बदल जाए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.