Select Date:

गाजा में भारतीय मूल के इजराइली सैनिक की मौत IDF ने गाजा में कुरान की आयतें लिखे पर्चे गिराए

Updated on 08-12-2023 02:10 PM

गाजा में हमास के खिलाफ जंग लड़ रहे एक भारतीय मूल के इजराइली सैनिक गिल डैनियल्स की मौत हो गई है। इजराइली सेना ने इसकी पुष्टि की है। महाराष्ट्र से ताल्लुक रखने वाला 34 साल का गिल 10 अक्टूबर से जंग में शामिल था। एक महीने पहले ही उसकी सगाई हुई थी।

दूसरी तरफ, इजराइल की डिफेंस फोर्सेस (IDF) ने गाजा में कुरान की आयतें लिखें पर्चे गिराए हैं। पर्चों में लिखा है- जब वो गलत काम में शुमार थे, उस वक्त उन्हें बाढ़ का सामना करना पड़ा। यरुशलम पोस्ट के मुताबिक ये कुरान के 29वें चैप्टर के सुरा अल- अनकाबुत की 14वीं आयत में लिखा है। इसका मतलब ये निकाला जा रहा है कि जो गलत काम करेंगे उन्हें सजा मिलेगी। पर्चे अरबी भाषा में लिखे गए हैं।

अल जजीरा के पत्रकार का परिवार मारा गया
गाजा में जारी इजराइली हमलों में ‘अल जजीरा’ टीवी चैनल के पत्रकार मोआमिन अल शराफी के परिवार के 22 सदस्य मारे गए हैं। टीवी चैनल के मुताबिक- शराफी का परिवार गाजा के जाबेलिया शहर के घर में मौजूद था। इसी दौरान इजराइली फाइटर जेट्स ने वहां बम बरसाए। मारे गए परिजनों में शराफी के पेरेंट्स, भाई-बहन और पत्नी शामिल हैं। उनका एक भतीजा और भतीजी भी मारे गए हैं। शराफी के मुताबिक- हमले के बाद वहां एक बड़ा गड्ढा बन गया। बमबारी की वजह से सिविल डिफेंस का कोई मेंबर वहां नहीं पहुंच सका। हम उन्हें अंतिम विदाई भी नहीं दे सके।

हमास ने जंग रोकने के लिए पाकिस्तान की मदद मांगी
हमास ने इजराइल के साथ जंग रोकने में पाकिस्तान से मदद मांगी है। इस्लामाबाद पहुंचे हमास चीफ इस्माइल हानिए ने कहा- पाकिस्तान बहादुर देश है। ये मुजाहिदीन की जमीन है। इस्लाम के लिए लड़ने वालों को मुजाहिदीन कहा जाता है। पाकिस्तान की जियो न्यूज के मुताबिक हानिए ने कहा- अगर पाकिस्तान चाहे तो वो इजराइली हमले रुकवा सकता है। वो हमें सपोर्ट कर सकता है।

इधर, इजराइली सेना का कहना है कि सैनिकों ने गाजा के स्कूलों और अस्पतालों से हथियार बरामद किए हैं। इसका एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में सैनिक स्कूल से मिसाइलें, ग्रेनेड, बंदूकें निकालते दिख रहे हैं।

वहीं, अल जजीरा के मुताबिक गाजा में कोई भी सुरक्षित जगह नहीं बची है। यहां सीजफायर खत्म होने के बाद एक बार फिर मदद पहुंचना बंद हो गई है। एक फिलिस्तीनी महिला ने कहा- कोई बेकरी या सुपरमार्केट नहीं बचा है। हमें खाना नहीं मिल रहा है। हमारे बच्चे खाली पेट सोने को मजबूर हैं। अब तो लगने लगा है कि हम भूख से यहीं मर जाएंगे।

WHO ने कहा- घुटनों पर गाजा का हेल्थ सिस्टम
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के डायरेक्टर जनरल टेड्रोस अदनोम घेबियस का कहना है कि गाजा पट्टी में हेल्थ सिस्टम अपने घुटनों पर है और पूरी तरह से तबाह होने वाला है। यहां 36 में से सिर्फ 14 अस्पतालों में लोगों का इलाज किया जा रहा है। बाकी अस्पताल तबाह हो गए हैं। गाजा में फौरन सीजफायर की जरूरत है।

मारे गए आतंकियों की तादाद 5 हजार से कम
इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) के एक अफसर का कहना है कि गाजा में आतंकियों से दोगुने सिविलियन मारे गए हैं। एक हमास आतंकी को मारने की कोशिश में दो आम फिलिस्तीनियों को जान गंवानी पड़ी।

  • ‘टाइम्स ऑफ इजराइल’ की रिपोर्ट में इजराइल के एक अफसर का बयान अहम है। इस अफसर ने गाजा स्ट्रिप में मारे गए लोगों के आंकड़े पर जानकारी दी। इस अफसर के मुताबिक 7 अक्टूबर को IDF का मिलिट्री ऑपरेशन शुरू होने के बाद अगर एक आतंकी मारा गया तो दो आम लोगों को भी जान गंवानी पड़ी। IDF ने हाईटेक मैपिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल ज्यादा किया और इसकी वजह यह थी कि वो आम नागरिकों की जान बचाना चाहती थी।
  • इस अफसर ने कहा- मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हमने पांच हजार आतंकी मार गिराए हैं। मुझे लगता है कि यह सही आंकड़ा नहीं है। मेरे हिसाब से मारे गए आतंकियों की तादाद थोड़ी कम है।

इजराइल के कुछ ट्रेडर्स को हमले की जानकारी वाली रिपोर्ट खारिज
इजराइल स्टॉक एक्सचेंज के चीफ ने अमेरिका के दो ट्रेडिंग एक्सपर्ट की उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि स्टॉक मार्केट के कुछ ट्रेडर्स को 7 अक्टूबर के हमले की पहले से जानकारी थी।

अमेरिकी रिपोर्ट पर सवालिया निशान

  • तेल अवीव स्टॉक एक्सचेंज यानिव पेगोट ने दो अमेरिकी एक्सपर्ट्स की उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि इजराइल के कुछ ट्रेडर्स को 7 अक्टूबर के हमले के बारे में पहले से जानकारी थी।
  • न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ के दो प्रोफेसर्स रॉबर्ट जैक्सन और जोशुआ मिट्स ने 67 पेज की रिपोर्ट में दावा किया था कि कुछ ट्रेडर्स को हमले का अंदाजा था, इसलिए कुछ दिन पहले ही ट्रेडिंग काफी बढ़ गई थी। इनके मुताबिक इजराइल के सबसे बड़े बैंक लियूमी में अचानक ट्रांजैक्शन कई गुना बढ़ गया था और स्टॉक एक्सचेंज का डेटा भी यही बताता है।
  • तेल अवीव स्टॉक एक्सचेंज के चीफ यानिव ने इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया। कहा- ये सही नहीं है। अक्सर बाजार में इस तरह के उतार-चढ़ाव होते रहते हैं। इसका सीधा संबंध इकोनॉमी से होता है। मुझे तो लगता है कि दोनों एक्सपर्ट्स को हमारे स्टॉक मार्केट की सही समझ ही नहीं है।

नेतन्याहू ने कहा- बंधकों को छुड़ाने का फिलहाल कोई रास्ता नहीं
दूसरी तरफ मंगलवार को इजराइली PM नेतन्याहू ने रिहा हुए बंधकों और उन लोगों के परिजनों से मुलाकात की जो अब भी हमास की कैद में हैं। इस दौरान उनमें जमकर बहस भी हुई। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, परिजनों ने बताया कि नेतन्याहू उनकी बात नहीं सुन रहे थे। वो सिर्फ अपना लिखा हुआ भाषण पढ़ रहे थे।

मीटिंग के लीक हुए अंशों के मुताबिक, नेतन्याहू ने लोगों को बताया कि फिलहाल बंधकों को वापस लाने का कोई रास्ता नहीं है। ये समझौता इजराइल नहीं बल्कि हमास ने खत्म किया। वो अब ऐसी शर्तें रख रहे हैं, जिन्हें स्वीकार नहीं किया जा सकता। इस दौरान नेतन्याहू के भाषण से गुस्साए कई लोग मीटिंग को बीच में ही छोड़कर चले गए। लोगों ने नेतन्याहू पर झूठ बोलने का भी आरोप लगाया।

'अल-अक्सा फ्लड' के खिलाफ इजराइल का ऑपरेशन 'सोर्ड्स ऑफ आयरन'
हमास ने इजराइल पर 7 अक्टूबर को हमला किया था। उसने इजराइल के खिलाफ अपने ऑपरेशन को 'अल-अक्सा फ्लड' नाम दिया। इसके जवाब में इजराइल की सेना ने हमास के खिलाफ 'सोर्ड्स ऑफ आयरन' ऑपरेशन शुरू किया। हमास के सैन्य कमांडर मोहम्मद दीफ ने कहा था- ये हमला यरुशलम में अल-अक्सा मस्जिद को इजराइल की तरफ से अपवित्र करने का बदला है। दरअसल, इजराइली पुलिस ने अप्रैल 2023 में अल-अक्सा मस्जिद में ग्रेनेड फेंके थे।

वहीं, हमास के प्रवक्ता गाजी हामद ने अल जजीरा से कहा था- ये कार्रवाई उन अरब देशों को हमारा जवाब है, जो इजराइल के साथ करीबी बढ़ा रहे हैं। हाल ही के दिनों में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अमेरिका की पहल पर सऊदी अरब इजराइल को देश के तौर पर मान्यता दे सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.