Select Date:

हॉन्ग कॉन्ग में भारतीय मूल के शख्‍स ने महिला के साथ की शर्मनाक हरकत, दुनिया ने लाइव देखा

Updated on 15-09-2023 01:24 PM
हॉन्‍ग कॉन्‍ग: चीन का उपनिवेश बन चुके हॉन्ग कॉन्ग में एक भारतीय मूल के व्यक्ति की हरकतों ने मानवता को शर्मशार कर दिया है। इस व्यक्ति ने हॉन्ग कॉन्ग में लाइव स्ट्रीमिंग कर रही एक दक्षिण कोरियाई महिला टूरिस्ट पर यौन हमला किया। उसकी यह हरकतें कैमरे में कैद हो गईं और उसे लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए दुनियाभर के लोगों ने देखा। बताया जा रहा है कि दक्षिण कोरियाई महिला हॉन्ग कॉन्ग में अपने अनुभवों का लाइव टेलिकॉस्ट कर रही थी, तभी भारतीय मूल के व्यक्ति ने उस पर हमला कर दिया और उसके प्राइवेट पार्ट को छूने लगा। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

महिला के निजी अंगों को छूने की कोशिश की

रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण कोरियाई महिला हॉन्ग कॉन्ग के सेंट्रल एरिया में एक ट्राम स्टॉप पर इंतजार कर रही थी, तभी एक अपरिचित व्यक्ति उसके पास आया। पहले तो उसने दोस्ताना तरीके से डायरेक्शन के बारे में पूछताछ की। हालांकि, हालात ने तब भयावह मोड़ ले लिया, जब उस आदमी ने महिला के निजी अंगों को छूना शुरू कर दिया। आरोपी ने महिला से जोर देकर कहा कि वह उसके साथ जाए। हालांकि, महिला ने इसका विरोध किया और हर बार नहीं, नहीं में जवाब दिया।

महिला को अपने साथ जाने की कर रहा था जिद

आरोपी ने जबरदस्ती उसका हाथ पकड़ लिया और कहा कि “सुनो, मेरे साथ आओ। मैं अकेला हूं।'' स्पष्ट रूप से असहज दिख रही महिला ने दृढ़तापूर्वक विरोध किया और बार-बार चिल्लाते हुए कहा, "नहीं, नहीं, नहीं।" उसकी परेशानी के बावजूद, वह आदमी लगातार उसका पीछा करता रहा। मामला तब बिगड़ गया जब वे मेट्रो स्टेशन की सीढ़ी से नीचे उतरे। स्टेशन की सीढ़ियों के पास, उसने उसे जबरदस्ती एक दीवार के सामने खड़ा कर दिया और जोर देकर कहा, “मैं अकेला हूं। मेरे साथ चलो।"

व्लॉगर ने सुनाई आपबीती

इस पर व्लॉगर ने चिल्ला कर कहा कि मैं अकेली नहीं हूं। वह लगातार आरोपी को रोकने का प्रयास करती रही। इसके बार हमला करने वाले व्यक्ति ने महिला के प्राइवेट पार्ट को पकड़ लिया। इसके बाद जब महिला मदद के लिए चिल्लाने लगी तो आरोपी मौके से फरार हो गया। इस दुखद घटना के बाद, व्लॉगर ने मकाऊ की यात्रा की, जहां उसने एक अन्य लाइव स्ट्रीम में अपनी आपबीती सुनाई और हमले के दौरान लगी चोटों को प्रदर्शित किया।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो में दिख रहे शख्स की पहचान अमित जरियाल के रूप में की है। रिपोर्टों के अनुसार, वेटर के रूप में कार्यरत व्यक्ति को मंगलवार को कैनेडी टाउन में बेलचर्स स्ट्रीट पर पकड़ा गया था और वर्तमान में उसे अभद्र हमला करने और सार्वजनिक आक्रोश पैदा करने के संदेह में हिरासत में लिया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
Advt.