Select Date:

नॉटिंघम नाइफ अटैक में भारतीय मूल की मेडिकल छात्रा की मौत, कभी डॉक्‍टर पिता ने बचाई थी हमले में बच्‍चों की जान

Updated on 15-06-2023 07:36 PM
लंदन: मध्य इंग्लैंड के नॉटिंघम में हुए चाकू से सिलसिलेवार हमले के शिकार लोगों में भारतीय मूल की मेडिकल छात्रा भी शामिल है। वह हॉकी और क्रिकेट खिलाड़ी थी। मंगलवार को हुए इन हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई। 19 वर्षीय ग्रेसी ओमाले कुमार नॉटिंघम विश्वविद्यालय में सहपाठी एवं क्रिकेटर दोस्त बरनबी वेबर के साथ थी जब हमलावर ने मंगलवार तड़के उन दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में दोनों की मौत हो गई। हमलावर की पहचान उजागर नहीं की गई है। नॉटिंघमशायर पुलिस के अनुसार, 31 वर्षीय संदिग्ध हिरासत में है। उसने करीब 60 वर्षीय एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी और उसकी वैन चुराकर तीन लोगों को कुचलने की कोशिश की जो अब भी अस्पताल में भर्ती हैं।


गृहमंत्री ने कहा भयानक घटना
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने बुधवार को ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ के सत्र की शुरुआत में कहा, “ मैं जानता हूं कि कल नॉटिंघम में हैरान कर देने वाली घटना पर जारी प्रतिक्रिया के लिए पूरा सदन आपातकालीन सेवाओं को धन्यवाद देना चाहेगा। हमारी संवेदनाएं घायलों और मृतकों के परिवारों के साथ हैं। गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने "भयानक घटना" पर संसद को जानकारी देने के लिए बाद में एक बयान दिया और पुष्टि की कि इस स्तर पर इसे आतंकवादी हमला नहीं माना जा रहा है। उन्होंने कहा, “ मैं सदन को बता सकता हूं कि पुलिस पूरे तथ्यों को स्थापित करने और सभी प्रभावितों को सहायता प्रदान करने के लिए पूरी तरह से काम कर रही है।”

60 साल के वृद्ध की भी मौत
गृह मंत्री ने कहा, “ उन्हें फिलहाल इन हमलों की मंशा को लेकर कोई पूर्वाग्रह नहीं है, लेकिन मैं पुष्टि कर सकता हूं कि नॉटिंघमशायर पुलिस की आतंकवाद रोधी पुलिस सहायता कर रही है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि फिलहाल इसे आतंकवादी हमले के तौर पर लिया जा रहा है।” ब्रेवरमैन ने कहा कि हमलों में एक चाकू का इस्तेमाल किया गया था, जिसके शिकार लोगों में से दो नॉटिंघम विश्वविद्यालय के विद्यार्थी थे और तीसरा व्यक्ति - एक स्थानीय स्कूल केयरटेकर इयान कोट्स था जो करीब 60 वर्ष के थे और वैन के मालिक थे। इससे पहले, नॉटिंघमशायर पुलिस की मुख्य कांस्टेबल केटी मेनेल ने एक बयान में कहा, “ हम पूर्वाग्रह से मुक्त हैं और आतंकवाद रोधी पुलिस के साथ तथ्यों को स्थापित करने के लिए काम कर रहे हैं... हम इस तरह की परिस्थितियों में ऐसा करते हैं।”

पिता का बुरा हाल
उन्होंने कहा कि अधिकारियों की एक टीम इन घटनाओं से जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रही है तथा आने वाले दिनों में सबूतों को जुटाना जारी रहेगी। ग्रेसी लंदन में रहने वाले भारतीय मूल के डॉक्टर संजॉय कुमार की बेटी थीं। संजॉय कुमार को ‘नायक’ चिकित्सक बताया जाता है जिन्होंने 2009 में चाकूबाजी में जख्मी हुए कुछ किशोरों की जान बचाई थी। ग्रेसी के परिवार ने कहा कि वे उसकी मौत से ‘‘बुरी तरह टूट’’ गए हैं। कुमार परिवार ने बयान में कहा कि उसके माता-पिता अपने दुख को शब्दों में बयां नहीं कर सकते। बयान के मुताबिक, उसकी महत्वाकांक्षा डॉक्टर बनने की थी और वह इसके लिए मेडिकल की प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी जबकि वह विश्वविद्यालय में हॉकी भी खेलती थी। इसके मुताबिक, ग्रैसी की प्ररेणा उसके पिता डॉ संजॉय कुमार थे।

हॉकी की बेहतरीन खिलाड़ी
विश्वविद्यालय की कुलपति शियरर वेस्ट ने कहा कि वह प्रतिभाशाली खिलाड़ी थी जो अंडर 16 और अंडर 18 में इंग्लैंड हॉकी टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय हॉकी खेल चुकी थी और एसेक्स की अंडर 15 महिला क्रिकेट टीम के लिए भी उसने खेला था। खेल निकाय इंग्लैंड हॉकी ने कहा, ‘‘मंगलवार को नॉटिंघम में ग्रेसी कुमार की दुखद मौत की खबर से हम सभी को गहरा दुख हुआ है।” एसेक्स में वुडफोर्ड वेल्स क्रिकेट क्लब ने ग्रेसी कुमार को "कठोर प्रतिस्पर्धी, प्रतिभाशाली और समर्पित क्रिकेटर" बताया। अन्य मृतक बरनबी वेबर के परिवार ने एक बयान जारी कर अपना दुख जाहिर किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.