Select Date:

इजरायल में भारतवंशी की हत्या, बर्थडे पार्टी में नाबालिग को चाकू से गोदा

Updated on 08-10-2022 06:23 PM

विदेशों में भारतवंशियों की हत्या का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों की निर्मम हत्या के बाद ताजा घटनाक्रम इजरायल का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एक किशोर की बर्थडे पार्टी के दौरान हुए झगड़े में चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि किशोर अपने परिवार के साथ एक साल पहले ही भारत से इजरायल गया था। वह उत्तर पूर्वी भारतीय यहूदी समुदाया bnei menashe से संबद्ध बताया जा रहा है।

  बर्थडे पार्टी में भारतीय मूल का छात्र लेहिंगहेल शामिल था। उसके अलावा 20 अन्य किशोर भी थे। दरअसल, वह पार्टी में भारत से इजरायल पहुंचे अपने एक और दोस्त मिलने के लिए नोफ हागलिल गया था। योएल लेहिंगहेल अपने परिवार के साथ एक साल पहले ही इजरायल के शहर किरयात शनोमा में रहने के लिए पहुंचा था।

घर नहीं पहुंचा तो घबराए परिवारवाले
मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि लेहिंगहेल को शुक्रवार तक घर वापस आना था लेकिन कोई अता-पता नहीं होने पर परिवारवालों में बैचेने बढ़ गई। इस बीच उसके एक दोस्त ने फोन पर परिवारवालों को इत्तला दी कि पार्टी में लड़ाई के दौरान लेहिंगहेल घायल हो गया था और उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। इससे पहले परिवारवाले अस्पताल पहुंचते, उन्हें अपने बेटे की मौत की सूचना मिल गई। 

पुलिस ने शुरू की जांच
उधर, परिवारवालों ने मामले में हत्या का शक जताया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में जांच शुरू की। रिपोर्ट है कि पुलिस ने हत्या के शक में 15 साल के एक किशोर को पकड़ा है। उधर, इजरायल की रिपोर्ट बताती है कि पुलिस ने शुक्रवार शाम तक इस मामले मेंे 13 से 15 साल के सात किशोरों को हिरासत में लिया है। 

चाकू से गोदा
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लेहिंगहेल की मौत चाकू लगने से बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी आर्मी ईरान पर बहुत बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर सकता है। इसके लिए अमेरिका के दर्जनों और हवाई ईंधन भरने वाले विमान इजरायल भेजने की तैयारी हो…
 18 July 2026
दुबई: ईरान और अमेरिका के बीच समझौते के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य खुला था लेकिन हालिया तनाव के चलते ये फिर बंद हो गया है। इस समुद्री रूट से गुजरने वाले…
 18 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की अध्यक्षता में इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के बॉर्डर सर्विस प्रमुखों की 12वीं बैठक हुई है। इस बैठक में भारत ने भी हिस्सा लिया है। पाकिस्तान…
 18 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने फिलहाल भारत की यात्रा नहीं करने का फैसला किया है। बांग्लादेश के प्रमुख अखबार अमर देश ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों और राजनयिक…
 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
Advt.