Select Date:

पाकिस्तान गए भारतीय सिख श्रद्धालु की मौत लाहौर में हार्ट-अटैक से निधन

Updated on 04-12-2023 02:08 PM

गुरु नानकदेव का प्रकाश पर्व मनाने पाकिस्तान गए एक भारतीय सिख श्रद्धालु की वहां मौत हो गई। हादसा लाहौर में हुआ। सिख श्रद्धालु की मौत की वजह दिल का दौरा पड़ना बताई जा रही है। फिलहाल पाकिस्तान के अधिकारियों ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद डेडबॉडी अटारी बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान से भारत लाई जाएगी।

मरने वाले की पहचान प्रीतम सिंह के रूप में हुई जो हरियाणा में कुरुक्षेत्र जिले के कहड़ा नैसी गांव के रहने वाले थे। प्रीतम सिंह की उम्र तकरीबन 60 साल थी।

सिख श्रद्धालुओं के जत्थे में पाकिस्तान गए सलपानी कलां गांव के सरपंच मेवा सिंह ने बताया कि पाकिस्तान में उनका जत्था लाहौर के गुरुद्वारा डेरा साहिब में रुका हुआ है। शनिवार शाम को सभी श्रद्धालु वहां ऐमनाबाद स्थित गुरुद्वारा रोड़ी साहिब में माथा टेकने के बाद शाम 6 बजे गुरुद्वारा डेरा साहिब आ गए। उसी समय अचानक प्रीतम सिंह की तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही पलों में उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंचे पाकिस्तानी डॉक्टरों ने जांच के बाद मौत की वजह हार्ट अटैक बताया।

सोमवार को लाया जाएगा शव
पाकिस्तान में औकाफ बोर्ड और पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों ने प्रीतम सिंह के निधन पर दुख जताया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

औकाफ बोर्ड कागजी कार्रवाई पूरी करने में जुट गया है ताकि सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद प्रीतम सिंह की डेडबॉडी अटारी बॉर्डर के रास्ते भारत लाई जा सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.