Select Date:

अमेरिका में भारतीय छात्र पर हमला 3 लोगों ने पीछा करके पीटा जख्मी छोड़कर भागे

Updated on 07-02-2024 12:30 PM

अमेरिका के शिकागो में एक भारतीय छात्र पर हमला हुआ। घटना 4 फरवरी की बताई जा रही है। घटना का एक वीडियो सामने आया है। इसमें 3 हमलावर छात्र का पीछा करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद तीनों उसे बुरी तरह पीटते हैं, फोन छीनते हैं और भाग जाते हैं। छात्र खून से लथपथ नजर आ रहा है।

छात्र का नाम सैयद मजाहिर अली है। वह हैदराबाद का रहने वाला है और मास्टर्स की डिग्री के लिए अमेरिका गया है। इधर, छात्र की पत्नी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर उसे बेस्ट मेडिकल ट्रीटमेंट देने और तीन बच्चों के साथ अमेरिका भेजने की व्यवस्था करने की मांग की है।

वीडियो में छात्र बोला- प्लीज हेल्प मी
मारपीट के बाद के इस वीडियों में छात्र मदद मांगता दिखा। उसने कहा- प्लीज हेल्प मी। वीडियो सामने आने के बाद मजाहिर की पत्नी सैयदा रुकुलिया फातिमा रिजवी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को लेटर लिखा। इसमें कहा- मैं शिकागो में अपने पति की सुरक्षा को लेकर बहुत चिंतित हूं। मेरा आपसे अनुरोध है कि आप उनकी मदद करें जिससे उन्हें बेस्ट मेडिकल ट्रीटमेंट मिल सके। मैं अपने पति के साथ रहने के लिए तीनों नाबालिग बच्चों के साथ अमेरिका जाना चाहती हूं। हो सके तो इसके लिए जरूरी व्यवस्था कराई जाए।

खाना लेने के लिए घर से निकला था छात्र
घटना के बाद कुछ लोग छात्र की मदद के लिए आए। मजाहिर ने उनसे कहा- 'मैं घर से खाना लेने के लिए निकला था। मैंने खाने का सामन खरीदा और वापस घर जाने लगा। तभी तीन लोग आए और मेरा पीछा करने लगे। उन्होंने मुझ पर हमला कर दिया। भीड़ जमा होने लगी तो मेरा फोन छीनकर भाग गए।'

जनवरी 2024 में अब तक 4 भारतीय छात्रों की मौत
जनवरी 2024 से अब तक अमेरिका में चार भारतीय छात्र- श्रेयस रेड्डी, नील आचार्य, विवेक सैनी और अकुल धवन मारे जा चुके हैं। 2 फरवरी को श्रेयस की मौत ओहायो में हुई। मौत की वजह सामने नहीं आ सकी।

न्यूयॉर्क स्थित भारतीय कॉन्सुलेट ने श्रेयस की मौत के बारे में जानकारी देते हुए कहा था- श्रेयस रेड्डी बेनिगर बिजनेस की पढ़ाई कर रहा था। उसकी मौत की खबर से दुखी हैं। इस मामले में पुलिस की जांच चल रही है।

ठंड की वजह से गई थी अकुल धवन की जान
अकुल धवन का शव 20 जनवरी 2024 को इलिनोइस अर्बाना-शैंपेन यूनिवर्सिटी के बाहर मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक उसकी मौत ठंड लगने की वजह से हुई। रिपोर्ट में कहा गया- अकुल की मौत की वजह हाइपोथर्मिया थी। ये ऐसी स्थिति होती है जिसमें शरीर का तापमान सामान्य से बहुत कम हो जाता है।

अकुल धवन के लापता होने की खबर थी। इसके बाद धवन के माता-पिता ने यूनिवर्सिटी पर लापरवाही का आरोप लगाया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.