यूके की यूनिवर्सिटी में भेदभाव की शिकार भारतीय महिला को मिलेगा मुआवजा
Updated on
14-02-2024 01:20 PM
लंदन: ब्रिटेन के पोर्ट्समाउथ विश्वविद्यालय को भारतीय महिला काजल शर्मा को 450,000 पाउंड (4.70 करोड़ रुपए) का भुगतान करना होगा, क्योंकि काजल को परिसर में नस्लीय भेदभाव का शिकार होना पड़ा। साउथेम्प्टन रोजगार ट्रिब्यूनल ने यूनिवर्सिटी को ये आदेश दिया है। ट्रिब्यूनल ने पाया कि काजल शर्मा के साथ पोर्ट्समाउथ विश्वविद्यालय में उनके लाइन मैनेजर प्रोफेसर गैरी रीस ने नस्लीय भेदभाव किया था, क्योंकि वह बिना किसी स्पष्ट कारण के पांच साल तक नौकरी करने के बाद उन्हें उसी भूमिका में फिर से नियुक्त करने में विफल रहे और बिना किसी कारण के एक श्वेत महिला को भर्ती कर लिया।
ट्रिब्यूनल ने कहा डॉक्टर काजल शर्मा के कौशल और क्षमताओं और आकांक्षाओं को पहचानने में उनकी अनिच्छा और श्वेत कर्मचारियों को समर्थन और प्रोत्साहित प्रोफेसर के पूर्वाग्रह की ओर इशारा करती है। इस पूर्वाग्रह का मतलब उसे फिर से नियुक्त ना करना एक नस्लीय भेदभाव था। काजल शर्मा संगठनात्मक अध्ययन और मानव संसाधन प्रबंधन के एसोसिएट प्रमुख के रूप में पांच साल के निश्चित अवधि के अनुबंध पर थीं, जो 31 दिसंबर, 2020 को समाप्त हो गया और उन्हें इस पद के लिए फिर से आवेदन करना पड़ा लेकिन उनको फिर से नहीं चुना गया।
नियुक्त ना करने की नहीं बताई कोई वजह
प्रोफेसर रीस ने काजल को यह नहीं बताया कि क्यों उनका आवेदन अस्वीकार कर दिया गया और प्रतिक्रिया मांगी गई तो कोई भी जानकारी प्रदान नहीं की गई। ट्रिब्यूनल ने यह निष्कर्ष निकाला क्योंकि वह अच्छी तरह से जानते थे कि प्रक्रिया निष्पक्ष और पूरी तरह से पारदर्शी नहीं थी। ट्रिब्यूनल ने निष्कर्ष निकाला कि चयन की प्रक्रिया नस्लीय भेदभाव से प्रेरित थी और रीस ने कई विशिष्ट घटनाओं में नामित श्वेत कर्मचारियों के साथ उसके साथ अलग व्यवहार किया।
ट्रिब्यूनल ने पाया कि काजल के पिता की 8 जनवरी, 2016 को भारत में मृत्यु हो गई थी। जब उसने रीस को बताया कि उसे भारत जाना है, तो उसने जाने से पहले विभिन्न कार्यों को पूरा करने के लिए कहा। जब वह भारत में अपने पिता के अंतिम संस्कार के सिलसिले में काम कर रही थी, तब रीस ने उसे ईमेल किया और काम से संबंधित अन्य प्रश्न पूछे। ट्रिब्यूनल ने पाया कि रीस ने काजल को सीनियर फेलो बनने के लिए आवेदन करने से भी हतोत्साहित किया। ट्रिब्यूनल ने इन सब सबूतों के आधार पर काजल को मुआवजा देने का आदेश दिया है।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…