Select Date:

क्रेडिट कार्ड से जमकर खरीदारी कर रहे भारतीय, खर्च के ये आंकड़े देखकर रह जाएंगे दंग

Updated on 30-09-2023 02:58 PM

नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल बीते कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ा है। लोग अब क्रेडिट कार्ड से शापिंग (Credit Card Spending) करना पसंद करते हैं। कई बार क्रेडिट कार्ड की वजह से लोग ज्यादा शॉपिंग कर जाते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करने के मामले में भारतीय सबसे आगे हैं। पिछले महीने यानी अगस्त में भारतीयों ने क्रेडिट कार्ड से सबसे ज्यादा खर्चा किया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में इस बात का पता चला है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीयों ने सिर्फ अगस्त के महीने में ही 1.47 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा क्रेडिट कार्ड से खर्च कर दिए हैं। पिछले महीने जुलाई में यह रकम 1.47 लाख करोड़ रुपये थी। इस साल मार्च में पहली बार क्रेडिट कार्ड से खर्च एक लाख करोड़ रुपये को पार कर गया था। इसके बाद हर महीने क्रेडिट कार्ड से होने वाली खरीदारी बढ़ती ही गई है।


कम हो रही बचत

क्रेडिट कार्ड से भारतीयों की खरीदारी तो बढ़ी ही है। इसी के साथ ही बचत भी कम होती जा रही है। इस साल अगस्त के महीने में भारतीय परिवारों की बचत पिछले 16 वर्षों में सबसे कम रही है। देश की अर्थव्यवस्था के लिए यह हालात ठीक नहीं है। क्रेडिट कार्ड का सबसे ज्यादा इस्तेमाल युवा कर रहे हैं। युवाओं के पास बचत सबसे कम है।
 

खरीदारी बढ़ेगी

अब त्योहारों का मौसम शुरू होने के साथ लोगों की खरीदारी और बढ़ेगी। लोग सैलरी की कमी को क्रेडिट कार्ड से पूरा कर रहे हैं। लेकिन ऐसा होने पर आमतौर पर भुगतान की 
क्षमता से ज्यादा खरीदारी हो जाती है।


रिटेल लोन दोगुना हुआ

रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना के बाद लोगों ने एक तरह से रिवेंज खरीदारी की है। बैंकों ने लोगों की इस भावना को समझा और सबसे सस्ती दरों पर कर्ज जैसे पर्सनल लोन दिए। लोगों ने भी लोन लेकर जमकर खरीदारी की। इससे बैंकों का रिटेल लोन साल 2019 से अब तक दोगुना हो गया है। अब भी बैंक सस्ते लोन दे रहे हैं।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.