Select Date:

विदेश में रह रहे भारतीयों ने 10 लाख करोड़ भेजे:ये दुनिया में सबसे ज्यादा, पाकिस्तानी प्रवासियों ने पैसे भेजना कम किया

Updated on 28-06-2024 02:49 PM

विदेश में रह रहे प्रवासी भारतीयों ने 2023 में 10 लाख करोड़ रुपए भारत भेजा। ये दुनिया में सबसे ज्यादा है। विश्व बैंक ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

विदेशों में पैसा कमाकर वापस अपने देश भेजने में मैक्सिको दूसरे नंबर पर है। वहां के लोगों ने 5 लाख करोड़ रुपए अपने देश भेजे।

इस लिस्ट में 4 लाख करोड़ के साथ चीन तीसरे, 3 लाख करोड़ के साथ फिलीपींस चौथे और 2.2 लाख करोड़ रुपए के साथ पाकिस्तान पांचवें स्थान पर रहा। लिस्ट से पता चलता है कि कम आय वाले और मध्यम आय वाले देशों के प्रवासियों ने अपने देश पैसे भेजे हैं।

पाकिस्तानी प्रवासियों ने 12% कम पैसा भेजा
2022 में भी प्रवासी भारतीय स्वदेश में पैसे भेजने के मामले में आगे रहे थे। तब 9.28 लाख करोड़ रुपए भारत भेजे गए थे। इसी साल पाकिस्तानियों ने 2.5 लाख करोड़ रुपए भेजे थे। एक साल बाद इसमें 12% की कमी आई है। वर्ल्ड बैंक के मुताबिक 2021 के बाद भारतीय प्रवासियों ने पिछले साल सबसे ज्यादा पैसा भेजे हैं।

वर्ल्ड बैंक ने भारतीयों के पैसे भेजने की वजह अमेरिका में बढ़ रही कामगारों की मांग बताया है। इसके अलावा मिडिल ईस्ट देशों में बढ़ रही स्किल्ड और कम स्किल्ड लोगों की डिमांड भी है। भारतीय, पश्चिमी देशों के बाद काम की तलाश में सबसे ज्यादा मिडिल ईस्ट जाते हैं।

UAE में UPI के लॉन्च होने से भारतीयों ने ज्यादा पैसे भेजे
वर्ल्ड बैंक के मुताबिक, भारत में सबसे ज्यादा पैसे अमेरिका से आए है। इसके बाद 18% UAE से। इसमें सबसे ज्यादा तेजी तब आई जब फरवरी 2023 में UAE में UPI से पेमेंट होने लगी। इससे लोगों का भारत में पैसे भेजना आसान हो गया।

मिडिल ईस्ट में UAE के अलावा भारत में सबसे ज्यादा रुपए सऊदी अरब, कुवैत, ओमान और कतर से आए, जो 2023 में आए रुपए का करीब 11% हिस्सा था। वर्ल्ड बैंक ने अनुमान जताया है कि 2024 में ये 3.7% बढ़कर 10.3 लाख करोड़ से आगे निकल जाएगा। वहीं, 2025 में ये 4% बढ़कर 10.7 लाख हो जाएगा।

खाड़ी देश प्रवासी श्रमिकों का प्रमुख डेस्टिनेशन
खाड़ी देश प्रवासी श्रमिकों के लिए प्रमुख डेस्टिनेशन बना हुआ है। खास तौर पर भारत, बांग्लादेश, मिस्र, इथियोपिया, केन्या के श्रमिक खाड़ी देश में जा रहे हैं, जहां वह मैन्युफैक्चरिंग, हॉस्पिटैलिटी, सिक्योरिटी और घरेलू काम सहित अन्य क्षेत्रों में काम करते हैं।

भारत से दुनियाभर में सबसे ज्यादा संख्या में प्रवासी श्रमिक जाते हैं। इसके साथ ही वे बड़ी संख्या में प्रवासी संयुक्त अरब अमीरात, अमेरिका और सऊदी अरब जैसे देशों में रहते हैं।

कोरोना महामारी के दौरान भारतीय प्रवासी भारी कर्ज और असुरक्षा में चले गए
इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (IOM) की 2024 की रिपोर्ट में ये जानकारी सामने आई है कि कोरोना महामारी के दौरान वेतन नहीं मिलने, सामाजिक सुरक्षा के कम होने और नौकरियां जाने से बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी भारी कर्ज और असुरक्षा में चले गए।

रिपोर्ट में एक्सपर्ट का हवाला देते हुए बताया गया है कि कोरोना महामारी के चलते देश के अंदर श्रमिकों के माइग्रेशन पैटर्न पर बहुत बुरा असर पड़ा।

इसके कारण ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में काम का तौर तरीका बदल गया। शहरों की ओर जाने वाले दिहाड़ी मजदूरों का मूवमेंट में करीब 10% कम हो गया, जिससे बड़ी कंपनियों में श्रमिकों की कमी हो गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.