Select Date:

तुर्की में भारत के राजदूत वीरेंदर पॉल का निधन, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जताया दुख, कहा- विदेश सेवा के लिए बड़ी क्षति

Updated on 22-06-2024 12:14 PM
अंकारा: तुर्की में भारत के राजदूत वीरेंदर पॉल का शुक्रवार को निधन हो गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस बारे में जानकारी दी है। वीरेंद्र पॉल 1991 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी थे। विदेश मंत्रालय के एक्स अकाउंट पर उन्होंने लिखा, 'हम तुर्की में भारत के राजदूत वीरेंदर पॉल के असामयिक निधन पर दुखी हैं। एक समर्पित अधिकारी बताते हुए आगे कहा, उन्हें उनके असाधारण मानवीय गुणों और प्रभावशारी पेशेवर योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। विदेश मंत्रालय की टीम इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है।' विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पॉल के निधन पर गहरा दुख जताते हुए विदेश सेवा के लिए बड़ी क्षति बताया है।

डॉ. जयशंकर ने एक्स पर लिखा, 'तुर्की में हमारे राजदूत वीरेंद्र पॉल के निधन पर गहरा दुख हुआ। भारतीय विदेश सेवा के लिए यह एक बड़ी क्षति है। मैंने उनकी कई पोस्टिंग में उनके साथ मिलकर काम किया है। हमेशा उनकी प्रतिबद्धता और सेवा की प्रशंसा की है और उनके कई योगदानों को महत्व दिया है।' अंकारा में भारत के राजदूत नियुक्त होने से पहले वह अफ्रीकी देश केन्या के उच्चायुक्त, सोमालिया में राजदूत समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके थे। उन्होंने जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत / उप स्थायी प्रतिनिधि (2016-2019) के रूप में कार्य किया था।

AIIMS दिल्ली से की थी पढ़ाई

अंकारा में भारत के राजदूत नियुक्त होने से पहले वह अफ्रीकी देश केन्या के उच्चायुक्त, सोमालिया में राजदूत समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके थे। उन्होंने जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत/उप स्थायी प्रतिनिधि (2016-2019), लंदन में भारत के उप उच्चायुक्त (2013-2016), वाशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास में मंत्री (प्रेस) (2010-2013), 2007-2010 के दौरान प्रधान मंत्री कार्यालय में निदेशक और 2003-2007 तक मास्को में भारतीय दूतावास में काउंसलर (राजनीतिक) के रूप में काम किया। उन्होंने अखिर भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) नई दिल्ली से मेडिकल की पढ़ाई की थी। वे पंजाबी, हिंदी, अंग्रेजी और रूसी भाषाओं के जानकार थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.