Select Date:

भारत की अंजू ने केक काटकर मनाया पाकिस्‍तान की आजादी का जश्‍न, खुद कहा था 'मैं गद्दार नहीं'

Updated on 14-08-2023 05:28 PM
इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान गई अंजू का अब एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अंजू, नसरुल्‍ला के साथ है और केक काटकर पाकिस्‍तान की आजादी का जश्‍न मना रही है। 14 अगस्‍त को पाकिस्‍तान अपना स्‍वतंत्रता दिवस मना रहा है। अंजू ने एक दिन पहले ही यह कहा है कि वह गद्दार नहीं है और ठीक एक दिन बाद उसका यह वीडियो सामने आ गया है। अंजू अपने पाकिस्‍तानी फेसबुक फ्रेंड से मिलने के लिए खैबर पख्‍तून्‍ख्‍वां चली गई थी। उसके दो बच्‍चे हैं और वह पहले से ही शादीशुदा है।
खुद को गद्दार मानने से इनकार
एक दिन पहले अंज का जो वीडियो आया था उसमें अंजू ने खुद को गद्दार मानने से इनकार कर दिया था। मगर अब अंजू के नए वीडियो के बाद भारत में लोग उस पर सवाल उठा रहे हैं। अंजू का मानना है कि भारत और पाकिस्‍तान दोनों ही खूबसूरत देश हैं और वह गद्दार नहीं है। एक दिन पहले आए वीडियो में अंजू ने कहा, 'सबको यही लग रहा है कि मैं आकर यहीं की तारीफ कर रही हूं। ऐसा नहीं है , जो है वही बता रही हूं। भारत भी खूबसूरत है और यह एक ही जमीन है। बॉर्डर तो बाद में बना है। मुझे भारत से प्‍यार नहीं है, ऐसा हरगिज नहीं है।'
भारत आएगी अंजू
अंजू ने कहा है कि वह इंडिया भी वापस आएगी, अकेले और नसरुल्‍ला के साथ भी। अंजू ने खुद के बारे में मीडिया में आ रही तमाम अफवाहों के दरकिनार कर दिया। उसका कहना था कि उसकी एक फोटो दिखाकर उसे देश का दुश्‍मन बताया जा रहा है और कहा जा रहा है कि उसने अपने देश से गद्दारी की है, बच्‍चों के साथ गलत किया है, लेकिन ऐसा नहीं है। अंजू का कहना था कि वह भी इंसान है और लोगों को उसके लिए थोड़ा सा पॉजिटिव सोचना चाहिए। अंजू ने कहा कि किसी की दुश्‍मन नहीं है।

अंजू बनी अब फातिमा
34 साल की अंजू पाकिस्तान पहुंचने के बाद खैबर पख्तूनख्वा के अपर दीर के कुलशो में अपने 29 साल के पाकिस्तानी दोस्त नसरुल्ला के घर पर ही रह रही है। अपर दीर जिले के मोहर्रर सिटी पुलिस स्टेशन के एक सीनियर ऑफिसर मुहम्मद वहाब ने बताया था कि नसरुल्ला और अंजू की शादी हो गई है और अंजू ने इस्लाम अपनाने के बाद निकाह किया है। भारत में अंजू के पति अरविंद ने राजस्थान के भिवाड़ी में मीडिया को बताया कि वह जयपुर जाने के बहाने घर से निकली थी लेकिन बाद में परिवार को पता चला कि वह पाकिस्तान में है। अंजू ने इस्‍लाम कबूल करने के बाद अपना नाम फातिमा रख लिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
 30 July 2026
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
 30 July 2026
मास्‍को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्‍यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्‍टर तैनात कर सकता…
 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
Advt.