Select Date:

भारत के विदेश मंत्री जयशंकर एक बार फिर दुनिया के विशेषज्ञों के फेवरिट बने, जानें क्‍यों बज रही हैं तालियां

Updated on 27-09-2023 02:27 PM
न्‍यूयॉर्क: भारत और कनाडा के बीच तनाव पिछले एक हफ्ते से कायम है। दोनों देशों के बीच बढ़ते अलगाव पर कई देशों ने प्रतिक्रिया दी। लेकिन दोनों देशों के बीच मौजूद टेंशन का असर संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा (UNGA) में भी नजर आया। मंगलवार को यूएन में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और कनाडा के राजदूत ने अपने-अपने देश का पक्ष रखा। खालिस्‍तानी हरदीप सिंह निज्‍जर की हत्‍या का जिक्र कनाडा ने तो सीधे तौर पर नहीं किया लेकिन भारत को लोकतंत्र की दुहाई दी। वहीं, जिस तरह से जयशंकर ने अपने देश का पक्ष रखा, उसके बाद एक बार फिर वह विशेषज्ञों के फेवरिट बन गए हैं। यूएन की सभा में दिए गए भाषण के लिए विशेषज्ञ जयशंकर को सराह रहे हैं।

कनाडा जानता है भारत की अहमियत
विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि दुनिया को 'यह नहीं मान लेना चाहिए कि राजनीतिक सुविधा आतंकवाद, उग्रवाद और हिंसा पर प्रतिक्रिया निर्धारित करती है।' विशेषज्ञों के मुताबिक निज्‍जर हत्‍या की वजह से भारत और कनाडा के बीच विवाद भू-राजनीतिक प्राथमिकताओं के दौरान ही सामने आ रहा है। कनाडा और बाकी पश्चिमी देश चीन का मुकाबला करने के लिए भारत की अहमियत को समझते हैं। इसलिए भारत के साथ संबंध मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने निज्जर की हत्या को लेकर पहले तो भारत पर आरोप लगाए लेकिन बाद में उनका रुख बदलता हुआ दिखा। ट्रूडो ने कहा कि कनाडा भारत को उकसाने या समस्याएं पैदा करने के बारे में नहीं सोच रहा है।
भाषण की तारीफ
भारत जी20 समूह का नेतृत्व करने के बाद अपने वैश्विक कद को मजबूत करने की कोशिशों में लगा है। विशेषज्ञों के मुताबिक इसके बाद भी भारत कनाडा के आरोपों पर ध्यान आकर्षित करने और पहले से ही मौजूद दरार को बढ़ाने के लिए यूएन जैसे ग्‍लोबल मंच का उपयोग करने का उत्‍सुक नहीं नजर आया। इसकी वजह से उसने और ज्‍यादा अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां बटोरीं। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत शासद इस मामले को केवल दोनों देशों के बीच के मुद्दे के रूप में लेना पसंद करेगा। ऐसे में जयशंकर का भाषण काबिल-ए-तारीफ था। एक्‍सपर्ट्स की मानें तो संयुक्त राष्ट्र में भारत अक्‍सर उन मुद्दों का जिक्र नहीं करता है जिसकी वजह से वह खबरों में रहता है। मंगलवार को जयशंकर का बयान इसी कोशिश का नतीजा था।

कनाडा का रुख
जयशंकर के 'आतंकवाद, उग्रवाद और हिंसा' का जिक्र पिछले हफ्ते भारत के विदेश मंत्रालय की तरफ से आए बयान के जैसा ही था। वहीं कनाडा के राजदूत बॉब रे ने उसी रुख का प्रदर्शन किया जो 18 स‍ितंबर को संसद में उनके प्रधानमंत्र जस्टिन ट्रूडो का था। ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्‍जर की हत्या में भारत को दोषी बताया। बॉब रे ने कहा कि 'विदेशी हस्तक्षेप के कारण लोकतंत्र खतरे में है'। रे ने यह भी कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए देशों के बीच संबंधों के नियमों को मोड़ा नहीं जा सकता है। उनका कहना था कि अगर उन नियमों का पालन नहीं किया गया जिन पर देश सहमत हैं, तो हमारे खुले और स्वतंत्र समाज का ताना-बाना टूटना शुरू हो जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.