दुनिया की शांति में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका... सऊदी राजदूत का बड़ा बयान, फिलिस्तीन को लेकर एकजुट हुए अरब देश
Updated on
29-11-2023 01:01 PM
नई दिल्ली: एक तरफ इजरायल हमास तो दूसरी ओर रूस-यूक्रेन के बीच संघर्ष चल रहा है। दुनिया में अशांति को रोकने में भारत की भूमिका हो सकती है। भारत में सऊदी अरब के राजदूत सालेह ईद अल-हुसैनी ने मंगलवार को कहा कि अरब लीग को उम्मीद है कि भारत वैश्विक व्यवस्था में शांति और स्थिरता के समर्थन में प्रमुख भूमिका निभाएगा। अरब राज्यों की लीग ने मंगलवार को नई दिल्ली में फिलिस्तीनी दूतावास में 'फिलिस्तीनी लोगों के साथ एकजुटता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस' मनाया।
अल-हुसैनी ने कहा, 'रियाद में एक अरब इस्लामिक शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इसमें कई प्रस्ताव थे। शिखर सम्मेलन में एक प्रतिनिधिमंडल का गठन किया गया है, जिसका मिशन शांति और युद्धविराम की आवश्यकता को समझाने के लिए सभी प्रमुख देशों तक पहुंचना है। क्योंकि अगर आप युद्धविराम का समर्थन नहीं करते तो इसका मतलब है कि और भी अधिक हत्याएं होंगी।' उन्होंने आगे कहा, 'हमें उम्मीद है कि भारत वैश्विक शांति और स्थिरता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।'
भारत ने किया टू-स्टेट सॉल्यूशन का समर्थन
फिलिस्तीनी राजदूत अदनान अबू अल-हैजा ने कहा, 'भारत के साथ हमारे बेहद मजबूत संबंध हैं। इसलिए हम इस महत्वपूर्ण देश (भारत) से टू-स्टेट सॉल्यूशन के लिए शांतिपूर्ण समाधान तलाश रहे हैं।' इस बीच यूएन में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि भारत फिलिस्तीन के एक संप्रभु और स्वतंत्र देश की स्थापना की बातचीत करने की वकालत करता है। इसके अलावा उन्होंने संघर्ष विराम के लिए उठाए गए कदम का स्वागत किया।
12 बंधकों को हमास ने छोड़ा
फलस्तीन के चरमपंथी संगठन हमास और इजराइल के बीच युद्धविराम के पांचवें दिन मंगलवार को हमास ने 12 बंधकों को रिहा कर दिया वहीं इजराइल ने उसकी जेलों में अब तक बंद रहे 30 फलस्तीनी कैदियों को रिहा किया। इजराइल ने कहा कि हमास की ओर से रिहा किए गए उसके 10 नागरिक और थाईलैंड के दो नागरिक इजराइल लौट आए। इसके बाद इजराइल ने फलस्तीन के कैदियों को रिहा कर दिया। बुधवार रात दोनों ओर से बंधकों और कैदियों के रिहा किए जाने के बाद युद्धविराम की समय सीमा समाप्त हो जाएगी।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…