मुंबई : आर्थिक मोर्चे पर राहत की खबर है। वाणिज्य मंत्रालय की ओर से जारी किए ट्रेड के आंकड़ों के अनुसार भारत के व्यापार घाटे (Trade Deficit) में कमी आई है। यह 5 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। सरकार की ओर से इंपोर्ट को कम करने के प्रयासों के मद्देनजर भारत का मर्चेंडाइज ट्रेड डेफिसिट यानी व्यापार घाटा सितंबर में गिरकर 19.37 बिलियन डॉलर रहा है, जो कि पांच महीने में सबसे कम है। अगस्त में ट्रेड डेफिसिट 24.2 बिलियन डॉलर रहा था, जबकि इसके पहले जुलाई में ये 20.7 बिलियन डॉलर था। अगस्त में ट्रेड डेफिसिट 10 महीने में सबसे ज्यादा रेकॉर्ड हुआ था। मई में ये 22.1 बिलियन डॉलर था। वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा, 'भारत-ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत जारी है और हम मतभेदों को दूर कर रहे हैं।'
12.23 की गिरावट इंपोर्ट में
चालू वित्त वर्ष 2023-24 में अप्रैल-सितंबर के दौरान एक्सपोर्ट 8.77 प्रतिशत घटकर 211.4 अरब डॉलर रहा। वहीं इन छह महीनों में इंपोर्ट 12.23 प्रतिशत गिरकर 326.98 अरब डॉलर रहा। अगस्त में सालाना आधार पर इंपोर्ट और एक्सपोर्ट दोनों में गिरावट दर्ज की गई थी। अगस्त एक्सपोर्ट में 6.9% और इंपोर्ट में 5.2% की गिरावट रही थी।
गोल्ड इंपोर्ट में हुआ इजाफा
गोल्ड इंपोर्ट में इस साल इजाफा देखा जा रहा है और पिछले साल इसमें गिरावट देखी गई थी। सोने के इंपोर्ट पर लगी ड्यूटी के चलते इंपोर्ट में गिरावट देखी गई थी। इसके अलावा पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स, कीमती स्टोन्स, चांदी, कोयला, कोक के इंपोर्ट में भी गिरावट देखी गई।
19.37 बिलियन डॉलर था सितंबर में 24.2 बिलियन डॉलर अगस्त मे 20.7 बिलियन डॉलर जुलाई में
2.6% घटकर 34.5 बिलियन डॉलर हुआ एक्सपोर्ट सालाना आधार पर 15% घटकर 53.8 बिलियन डॉलर हुआ इंपोर्ट सालाना आधार पर 8.2% की गिरावट इंपोर्ट में मंथली आधार पर, लेकिन एक्सपोर्ट सपाट
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…