Select Date:

घुसपैठ की कोशिश नाकाम सेना ने कहा- निगरानी कैमरे में 3 आतंकी डेड बॉडी ले जाते दिखे

Updated on 23-12-2023 01:17 PM

जम्मू-कश्मीर में अखनूर के खौर में इंटरनेशनल बॉर्डर पर भारतीय सेना ने आतंकी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस दौरान एक आतंकी मारा गया। भारतीय सेना के व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी।

सेना ने बताया कि शुक्रवार (22 दिसंबर) की रात में निगरानी कैमरे में चार आतंकियों को देखा गया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने फायरिंग की। कैमरे में तीन आतंकी एक शव को इंटरनेशनल बॉर्डर के पार ले जाते दिखे।

सेना ने इसका फुटेज भी जारी किया है। घटना को लेकर अभी और जानकारी आना बाकी है। अखनूर राजौरी से करीब 66 किमी दूर है, जहां गुरुवार (21 दिसंबर) को आतंकियों ने सेना के काफिले पर हमला किया था।

राजौरी हमले में 5 जवान शहीद, 4 आतंकियों ने हमला किया था

पुंछ और राजौरी के बीच डेरा की गली में 21 दिसंबर को सेना के काफिले पर ​हमला हुआ था। इसमें पांच जवान शहीद हो गए। दो जवानों की हालत गंभीर है। टेरर ग्रुप पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (PAFF) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली। आतंकियों ने अमेरिकी M-4 कार्बाइन असॉल्ट राइफल से सेना पर हमला किया था।

हमले के दिन थानामंडी-सुरनकोट रोड पर डेरा की गली इलाके में आतंकी घात लगाकर बैठे थे। दोपहर करीब तीन बजे सेना की एक मारुति जिप्सी और एक ट्रक जैसे की वहां से गुजरे, आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

शहीद सैनिकों की पहचान नायक बीरेंद्र सिंह, नायक करण कुमार, राइफलमैन चंदन कुमार, राइफलमैन गौतम कुमार के रूप में हुई है। सेना ने पांचवें शहीद के नाम का खुलासा नहीं किया है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है। 

250-300 आतंकी भारत में घुसपैठ को तैयार
BSF के एक सीनियर अफसर ने 16 दिसंबर को इंटेलिजेंस के हवाले से जानकारी दी थी कि पाकिस्तान सीमा में 250 से 300 आतंकी लॉन्चपैड पर हैं। ये जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की फिराक में हैं। अफसर ने बताया कि सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिया गया है। सीमा पार से किसी भी तरह की घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी जाएगी।

BSF के IG अशोक यादव ने पुलवामा में बताया कि आतंकी गतिविधियों को देखते हुए हम (BSF) और सेना संवेदनशील इलाकों पर नजर रखे हुए हैं और सतर्क हैं। पिछले कुछ सालों में सुरक्षाबलों और कश्मीर के लोगों के बीच जुड़ाव बढ़ा है। अगर लोग हमारा सहयोग करें तो हम विकास के कामों को बेहतर तरीके से आगे बढ़ा सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.