मुंबई : घरेलू शेयर बाजार उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए। ग्लोबल बाजारों में कमजोर रुख के बीच बैंक और चुनिंदा IT शेयरों में बिकवाली होने से बाजार नुकसान में रहा। इंफोसिस में 2.23% की गिरावट और JLR के अच्छे रिजल्ट से टाटा मोटर्स में 4.73% की तेजी रही।
IT सेक्टर के कमजोर रेवेन्यू राजस्व अनुमान और कच्चे तेल की कीमतों में मौजूदा तेजी ने सेंटिमेंट कमजोर किए। सेंसेक्स 125.65 अंक गिरकर 66,282.74 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 42.95 अंक गिरकर 19,751.05 पर बंद हुआ। जियोजीत फाइनेंशल सर्विसेज के विनोद नायर ने कहा, 'इस स्थिति में भी घरेलू स्तर पर महंगाई में गिरावट और औद्योगिक उत्पादन के प्रभावी आंकड़ों ने उम्मीद को बनाए रखा।' बहरहाल व्यापक बाजार में बीएसई मिडकैप सूचकांक 0.05 प्रतिशत गिर गया, जबकि स्मॉलकैप सूचकांक में 0.04 प्रतिशत की गिरावट रही। अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल बढ़ने से अमेरिकी बाजारों में गिरावट रहने का असर एशियाई बाजारों पर पड़ा।
HDFCḤ लाइफ का नेट प्रॉफिट 15% बढ़ा
HDFC Life ने शुक्रवार को Q2F24 के नतीजे जारी किए। कंपनी ने एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में बताया कि कंपनी का मुनाफा 15 प्रतिशत बढ़कर 377 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने कहा कि प्रीमियम कलेक्शन में वृद्धि से उसे मुनाफा देखने को मिला। कुल प्रीमियम आय 12 प्रतिशत बढ़कर 26,613 करोड़ रुपये हो गई। उद्योग में 21 प्रतिशत की गिरावट के मुकाबले नए व्यवसाय की प्रीमियम आय 11 प्रतिशत बढ़कर 12,970 करोड़ रुपये रही। कुल प्रीमियम आय में से व्यक्तिगत प्रीमियम आय 11 प्रतिशत बढ़कर 4,478 करोड़ रुपये रही।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…