पटना पुलिस का अमानवीय चेहरा! सीएम काफिले के लिए एक घंटे रोकी एंबुलेंस, मुश्किल में थी मासूम की जान
Updated on
30-09-2023 02:08 PM
पटना: बिहार की राजधानी पटना में पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है। जहां मुख्यमंत्री के काफिले को जाने के लिए पुलिस ने जिंदगी मौत से जूझ रहे मासूम की एंबुलेंस को करीब 1 घंटे तक रोके रखा। मासूम एंबुलेंस में काफी देर तक बेहोश रहा और उसकी मां रोती रही। बावजूद इसके पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस को निकालने की जहमत नहीं उठाई। पूरी घटना का वीडियो सामने आया जिसे देखकर पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े होते हैं।
फतुहा से पटना आ रही थी एंबुलेंस
मामला राजधानी पटना से सटे फतुहा थाना क्षेत्र स्थित रेलवे ओवर ब्रिज के पास का है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नालंदा में एथेनॉल फैक्ट्री का उद्घाटन कर वापस पटना लौट रहे थे। पटना पुलिस ने मुख्यमंत्री के काफीले को जाने के लिए सभी गाड़ियों को रोक दिया। आरोप है कि इस दौरान एक एंबुलेंस भी करीब 1 घंटे तक फंसी रही। उस एंबुलेंस में एक मासूम सवार था जो जिंदगी मौत से जूझ रहा था।
सीएम काफिला निकालने के लिए रोका ट्रैफिक
एंबुलेंस ड्राइवर ने बताया कि फतुहा के एक निजी अस्पताल से उस बच्चों को लेकर पटना के अस्पताल में ले जा रहे थे। पुलिस ने मुख्यमंत्री के काफिले को लेकर गाड़ियों की आवाजाही रोकी तो ये एंबुलेंस भी इसमें फंस गई। हालांकि, एंबुलेंस ड्राइवर ने कहा भी कि उसके पास इमरजेंसी पेशेंट है लेकिन पुलिस ने नहीं माना और एंबुलेंस को रोके रखा।
मुश्किल में भी बच्चे की जान, मां का रो-रोकर बुरा हाल
खड़ी एंबुलेंस में मौजूद बच्चे की स्थिति देख मासूम की मां का रो-रोकर बुरा हाल था। उसकी आंखों से आंसू रूक ही नहीं रहे थे। फिर भी पटना पुलिस को तरस नहीं आया। कानून को ठेंगा दिखाते हुए सभी गाड़ियों सहित एंबुलेंस को भी रोके रखा। ये कोई पहला मामला नहीं है। करीब एक महीना पहले भी ऐसी घटना हुई थी तब पटना के गंगा पथ पर एंबुलेंस को रोका गया था।
VIP काफिला निकालने के लिए एंबुलेंस रोकना जायज?
उस समय मुख्यमंत्री के काफिले को जाने के लिए उस समय भी एंबुलेंस को रोक दिया गया था। हालांकि बाद में ट्रैफिक एसपी ने चिन्हित करके पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की बात कही थी। उस वक्त भी पुलिस ने आश्वासन दिया था कि ऐसे मामलों में किसी को भी एंबुलेंस या रोकने का अधिकार नहीं है। अब फिर से वैसी ही घटना सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…