Select Date:

रकुल-जैकी की शादी के इनसाइड फाेटोज:विंटेज कार में बारात लेकर पहुंचे थे जैकी, ओपन गार्डन में कपल ने लिए सात फेरे

Updated on 22-02-2024 02:06 PM

बुधवार को एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी ने शादी कर ली है। यह वेडिंग सेरेमनी साउथ गोवा के आईटीसी ग्रैंड होटल में होस्ट की गई। कपल की शादी में बॉलीवुड से भी कई सेलेब्स शामिल हुए जिन्होंने सोशल मीडिया पर फंक्शन के कई फोटोज शेयर किए। वायरल हुए इन फोटोज में शादी के कुछ इवेंट की भी झलक मिल रही है।

जहां एक तस्वीर में जैकी विंटेज कार में बारात ले जाते नजर आए। वहीं कपल ने ओपन गार्डन में सात फेरे लिए। इवेंट में शिल्पा शेट्‌टी ने पति राज कुंद्रा के साथ परफॉर्म किया। दोनों के अलावा शाहिद कपूर, भूमि पेडनेकर, अनन्या पांडे और आयुष्मान खुराना वाइफ ताहिरा कश्यप के साथ भी नजर आए।

ट्रेडिशन में नजर आए शाहिद
फंक्शन से शाहिद कपूर का भी एक फाेटो वायरल है। इसमें वो व्हाइट ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रहे हैं। शाहिद यहां अपने दोस्तों के साथ मस्ती-मजाक करते नजर आए। वहीं इवेट में पहुंचीं एक्टर मोहित मारवाह की वाइफ अंतरा ने भी कुछ फोटोज शेयर किए। उन्होंने इस बीच वेडिंग का परफेक्ट सन सेट व्यू भी शेयर किया। काेरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस ने भी शादी के कुछ फोटोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए।

गोल्डन साड़ी में दिखीं अनन्या पांडे
अनन्या पांडे भी इस शादी में शामिल हुईं। वो यहां गोल्ड वर्क एम्बेलिश्ड साड़ी में नजर आईं। उनके साथ अर्पिता मेहता, जानवी धवन और अंतरा मोतीवाला मारवाह भी नजर आईं।

कपल ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर की अनाउंसमेंट

बुधवार को शादी के बाद कपल ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर किए थे। रकुल प्रीत ने सोशल मीडिया पर शादी की फोटोज शेयर कर लिखा- अब आप हमेशा के लिए मेरे हुए। इसके साथ उन्होंने शादी की डेट (21-02-2024) भी डाली है।

संगीत नाइट में शिल्पा और राज ने किया परफॉर्म
इससे पहले कपल की संगीत नाइट में भी कई सेलेब्स शामिल हुए थे। इस मौके पर शिल्पा शेट्‌टी ने हस्बैंड राज कुंद्रा के साथ स्टेज पर परफॉर्म भी किया था। संगीत नाइट में आयुष्मान खुराना, उनकी वाइफ ताहिरा कश्यप, भूमि पेडनेकर और उनकी बहन समीक्षा पेडनेकर ने भी साथ में एक फोटो शेयर की थी।

वर्कफ्रंट पर रकुल की अगली फिल्म इंडियन 2 है वहीं जैकी अपकमिंग फिल्म बड़े मियां छोटे मियां के प्रोड्यूसर हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.