किसान परिवार से हैं दोनों आरोपी
शिक्षक को गोली मारने वाले दोनों आरोपी किसान परिवार से हैं। दोनों को हाईस्कूल परीक्षा की तैयारी के लिए दो साल पहले कोचिंग सेंटर में एडमिशन कराया गया था। शुक्रवार को स्थानीय कोर्ट में पेशी के लिए ले जाए जाने के दौरान आरोपी उत्तम ने कहा कि हमें इस घटना पर अफसोस है और हम इसके लिए माफी मांगते हैं। पिछले साल, दिल्ली में एक हत्या के मामले में तीन बच्चों को पकड़ा गया था और पुलिस ने दावा किया था कि वे 'पुष्पा' और 'भौकाल' जैसी गैंगस्टर फिल्मों से प्रेरित थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपलोड करने के लिए हत्या का वीडियो बनाया था। कुछ इसी प्रकार की स्थिति यहां भी दिख रही है।
