पाकिस्तान का शह पाकर कश्मीर-कश्मीर चिल्लाया हमास, फिलिस्तीन के हालात से कर दी तुलना
Updated on
06-11-2023 01:35 PM
इस्लामाबाद: गाजा को जंग में झोंकने वाला हमास अब पाकिस्तान की शह पर कश्मीर-कश्मीर चिल्ला रहा है। हमास के एक बड़े आतंकवादी ने तो पाकिस्तान के एक राजनेता के साथ मुलाकात के दौरान फिलिस्तीन के वर्तमान हालात की तुलना कश्मीर से कर दी है। यह वही हमास है, जिसने एक स्वतंत्र फिलिस्तीनी राज्य की चाह में गाजा को नर्क बना दिया है। लोगों के पास न तो खाना है और ना ही पानी। बिजली और दूसरी सुख सुविधाओं की बात तो छोड़ ही दीजिए। गाजा के किसी भी अस्पताल में अब कोई भी बेड खाली नहीं बचा है। गाजा की यह हालत 7 अक्टूबर को हमास के इजरायल पर किए गए आत्मघाती हमलों के बाद हुई है। हमास ने अपने लड़ाकों के लिए गाजा की सुरंगों में लंबी तैयारी कर रखी है, लेकिन उसने आम लोगों को उनके हालात पर छोड़ दिया है। हमास ने खुद कई बार सार्वजनिक तौर पर कहा है कि वह गाजा के लोगों के प्रति जिम्मेदार नहीं हैं।
हमास का खुला समर्थन कर रहा पाकिस्तान
हमास के इजरायल पर किए गए हमले का पाकिस्तान खुला समर्थन कर रहा है। अब इसी समर्थन को और ज्यादा मजबूत करने के लिए पाकिस्तान के कट्टरपंथी राजनेता मौलाना फजलुर रहमान ने रविवार को कतर में हमास के सर्वोच्च नेता इस्माइल हानिया और पूर्व प्रमुख खालिद मशाल से मुलाकात की। फजलुर रहमान को मौलाना डीजल के नाम से भी जाना जाता है। वह जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (जेयूआई-एफ) का प्रमुख है। फजलुर रहमान गाजा के प्रति समर्थन दिखाने और पाकिस्तान में खुद को फिलिस्तीन का सबसे बड़ा हिमायती बताने के लिए कतर पहुंचे हैं। इसका फायदा उन्हें आगामी चुनावों में मिल सकता है। पाकिस्तान में फिलिस्तीन के पक्ष में लगातार रैलियां निकाली जा रही हैं। ऐसे में मौलाना फजलुर रहमान अरब देशों के नेताओं के साथ मिलकर गाजा पर माहौल बनाने की कोशिश में है।
मौलाना फजलुर रहमान से क्या बोला हमास चीफ
जेयूआई-एफ के प्रवक्ता असलम गौरी ने मौलाना फजलुर रहमान और इस्माइल हानिया के बीच बैठक के बारे में बताते हुए कहा कि दोनों पक्षों ने फिलिस्तीन मुद्दे पर विस्तृत चर्चा की। मौलाना फजलुर रहमान के एक्स (ट्विटर) पर कहा कि, "जेयूआई-एफ प्रमुख ने गाजा में इजरायली अत्याचारों के मद्देनजर फिलिस्तीन के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और एकजुटता व्यक्त की।" बैठक के दौरान, हानिया ने मुसलमानों से इजरायली आक्रामकता के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया - जिसमें 7 अक्टूबर से लगभग 10,000 फिलिस्तीनियों की मौत का दावा किया गया है। हानिया ने कहा, "यह मुस्लिम उम्माह की जिम्मेदारी है कि वह इजरायली अत्याचारों के खिलाफ एकजुट हो।"
हमास ने कश्मीर पर उगला जहर
इस बीच हमास के नंबर दो नेता खालिस मशाल ने कश्मीर राग भी अलापा। उसने कश्मीर की तुलना फिलिस्तीन से कर दी। मशाल ने कहा, ''कश्मीर और फिलिस्तीन में जारी अत्याचार मानवाधिकार अधिवक्ताओं के चेहरे पर एक तमाचा है।'' मशाल यह भूल गया कि कश्मीर के हालात पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से भी अच्छे हैं, जहां रोज-रोज आतंकी हमलों के खौफ में लोग जी रहे हैं। कश्मीर में जी-20 की बैठक का आयोजन किया गया। स्कूल, मॉल और सिनेमाहॉल पूरी क्षमता के साथ काम कर रहे हैं। लोगों को हर जगह आने-जाने की स्वतंत्रता है और पर्यटकों की संख्या में हर महीने इजाफा हो रहा है।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…