Select Date:

इंश्योरेंस कंपनी की डिप्टी मैनेजर से 39 लाख की ठगी एजुकेशन लोन के लिए ऑनलाइन कंपनी तलाशी थी

Updated on 08-01-2024 12:57 PM

एजुकेशन लोन के लिए ऑनलाइन सर्च कर रही जनरल इंश्योरेंस कंपनी की डिप्टी मैनेजर को 39 लाख रुपए का चूना लगा है। दिल्ली के रोहिणी में रहने वाली प्रतिष्ठा गर्ग तमिलनाडु के कांचीपुरम में इंश्योरेंस कंपनी में काम करती हैं। उन्होंने रोहिणी साइबर पुलिस थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पीड़ित ने बताया- लोन के लिए सर्च किया, डीटेल भरी और फंसती चली गई
प्रतिष्ठा ने पुलिस को बताया कि मुझे एजुकेशन लोन चाहिए था। इसके लिए मैं ऑनलाइन ऐसी कंपनियां सर्च कर रही थी, जो एजुकेशन लोन देती हैं। तभी मुझे Sulekha.com नाम की कंपनी का लिंक मिला। मैंने कंपनी की साइट पर विजिट की। अपनी डिटेल भरी थी। इसके बाद मुझे नकुल नाम के व्यक्ति का कॉल आया।

उसने खुद को लोन ब्रोकर बताया और कहा कि वह RS Enterprises नाम की किसी कंपनी में है। प्रतिष्ठा ने पुलिस को बताया कि नकुल के अलावा कंपनी के अन्य लोगों से भी मेरी बात हुई। कोई खुद को अकाउंटेंट बताता था तो कोई अन्य पदों पर होने की बात कहते थे। उन लोगों ने मुझे अपनी बातों में फंसा लिया था।

70 ट्रांजेक्शन में 39 लाख रुपए ऐंठे
प्रतिष्ठा ने पुलिस को बताया कि इन लोगों ने एजुकेशन लोन के लिए एप्लीकेशन फीस, वेरिफिकेशन चार्ज, लोन अप्रूवल फीस, एडवांस ईएमआई और एनपीसीआई अप्रूवल खर्च सहित कई सारे चार्जेज लिए। मैंने 70 बार ट्रांजेक्शन किए और 39 लाख का पेमेंट कर दिया था।

प्रतिष्ठा के मुताबिक, जब मुझे लगा कि मैं ठगी जा रही हूं तो मैंने इन लोगों से अपना पेमेंट वापस मांगा, लेकिन इन लोगों यह कहते हुए रुपए वापस देने से इनकार कर दिया कि यह नॉन-रिफंडेबल है।

प्रतिष्ठा की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.