Select Date:

पाकिस्तान में तीन दिन बंद रहा इंटरनेट, हुआ 2.46 अरब रुपये का नुकसान, कंगाली में आटा गीला कर गए इमरान समर्थक

Updated on 13-05-2023 07:04 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान पहले ही इतिहास के सबसे गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। ऐसे में हुई हिंसा ने न सिर्फ सरकार बल्कि अवाम को भी बड़ा नुकसान पहुंचाया है। मंगलवार को इमरान खान की गिरफ्तारी के विरोध में उनके समर्थकों ने कई शहरों में दंगे किए थे। स्थिति को काबू में करने के लिए सरकार ने इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया था। शुक्रवार को इमरान खान को इस्लामाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई और पाकिस्तान में इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गईं। लेकिन इन तीन दिनों में टेलीकॉम इंडस्ट्री को बड़ा घाटा हुआ है।


पाकिस्तान के एक प्राइवेट टीवी चैनल ने शुक्रवार को बताया कि देश में इंटरनेट बंद होने के कारण तीन दिनों में टेलीकॉम इंडस्ट्री को 2.46 अरब रुपए का नुकसान हुआ है। टेलीकॉम इंडस्ट्री के सूत्रों के अनुसार, सरकार को हर रोज मोबाइल ब्रॉडबैंड सेवाओं से 28.5 करोड़ रुपए का कर राजस्व प्राप्त होता है। सरकार को तीन दिनों में कर राजस्व में 86 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। तीन दिनों तक पाकिस्तान में लोग फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब सहित सोशल तमाम मीडिया प्लेटफॉर्म से दूर रहे।

आम जनजीवन भी हुआ प्रभावित

मंगलवार को शुरू हुई हिंसा के कारण बंद इंटरनेट का असर लोगों के आम जीवन पर भी पड़ा है। इंटरनेट सेवाएं बंद होने के कारण ऑनलाइन एजुकेशन, परिवहन सेवाएं, फूड डिलिवरी सर्विस और अन्य व्यवसाय भी प्रभावित हुए हैं। तीन दिनों तक इंटरनेट बंद होने के कारण इस्लामाबाद और रावलपिंडी में करीब 1,50,000 रजिस्टर्ड राइडर्स प्रभावित हुए। इसी तरह 12,000 होटलों की ऑनलाइन डिलीवरी सर्विस और करीब 3 करोड़ रुपए का फ्रीलांस बिजनस भी प्रभावित हुआ है।

एक डॉलर 298.93 पीकेआर के बराबर

दूसरी ओर पाकिस्तान में अर्थव्यवस्था की स्थिति लगातार गिरती जा रही है। इस्लामाबाद वैश्विक ऋणदाता अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से मदद पाने के लिए संघर्ष कर रहा है। देश के दिवालिया होने और मंदी की आशंका बढ़ गई है। इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच पाकिस्तान में गंभीर कानून और व्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई है। आर्थिक क्षेत्र को एक और गंभीर नुकसान हुआ है। रुपए की कीमत तीन प्रतिशत और नीचे गिर गई है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले इसकी कीमत 298.93 तक गिर गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.