निवेशकों को पहले ही दिन लगा झटका, जानिए कितने पर लिस्ट हुआ यात्रा ऑनलाइन का शेयर
Updated on
28-09-2023 01:55 PM
नई दिल्ली: सफर से संबंधित ऑनलाइन बुकिंग सुविधाएं देने वाली ट्रेवलटेक स्टार्टअप कंपनी यात्रा ऑनलाइन (Yatra Online) का आईपीओ आज शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया। लेकिन पहले ही दिन निवेशकों को झटका लगा। बीएसई पर यह 8.31 परसेंट डिस्काउंट के साथ 130.20 रुपये पर लिस्ट हुआ। कंपनी का आईपीओ 15 सितंबर को खुला था। इसके लिए प्राइस बैंड 135-142 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। इसे 1.61 गुना बोलियां मिली थीं। इसमें तीन करोड़ शेयर ऑफर में रखे गए थे जबकि 4,98,92,430 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। रिटेल कैटगरी में इसे 2.11 गुना बोलियां मिली थीं जबकि एनआईआई कैटगरी में यह 42% ही सब्सक्राइब हुआ था। क्यूआईबी कैटगरी में इसे करीब 2.05 गुना बोलियां मिली थीं।
कंपनी का कहना है कि आईपीओ से जुटाए गए पैसों में से 150 करोड़ रुपये के फंड का इस्तेमाल स्ट्रेटेजिक इनवेस्टमेंट, एक्विजिशन और इनआर्गेनिक ग्रोथ के लिए करेगी। इसके अलावा टेक्नोलॉजी, और अन्य आर्गेनिक ग्रोथ इनिशिएटिव में भी कुछ राशि का इस्तेमाल किया जाएगा। शेष फंड का इस्तेमाल सामान्य कारपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। आईपीओ लाने के पहले कंपनी ने राइट्स इश्यू जारी कर 62.01 करोड़ रुपये जुटाए थे। इस दौरान कंपनी के प्रमोटर टीएचसीएल को 2,62,7,697 इक्विटी शेयर जारी किए थे। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर टीएचसीएल की 88.91 फीसदी और एशिश कंसोलिडेटेड डीएमसी पीटीई लिमिटेड की हिस्सेदारी 9.68 फीसदी थी। इसी के साथ कुछ और कंपनियों की भी इसमें हिस्सेदारी है। आईपीओ में कंपनी के प्रमोटरों और मौजूदा शेयरधारक ने 1.218 करोड़ शेयर ऑफर फोर सेल (OFS) के लिए रखे थे। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से इस इश्यू का आकार 775 करोड़ रुपये का है।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…