Select Date:

आईफोन 12 से होता है बहुत ज्यादा रेडिएशन... फ्रांस की सरकारी एजेंसी का दावा, बाजार से वापस लेने की मांग

Updated on 14-09-2023 01:47 PM
पेरिस: फ्रांस की एक सरकारी निगरानी एजेंसी ने यह कहते हुए एप्पल को फ्रांसीसी बाजार से आईफोन 12 को वापस लेने का आदेश दिया है कि इसके विद्युत-चुंबकीय विकिरण का स्तर बहुत अधिक है। नेशनल फ्रीक्वेंसी एजेंसी ने मंगलवार को एक बयान में एप्पल से पहले से उपयोग में लाए जा रहे फोन के वास्ते इस गड़बड़ी को शीघ्र दूर करने के लिए सभी उपलब्ध उपाय करने को कहा। यह एजेंसी लोगों पर रेडियो-इलेक्ट्रिक फ्रीक्वेंसी तथा विद्युत-चुंबकीय विकिरण के प्रभाव की निगरानी करती है।

एजेंसी ने एक बयान में कहा कि आईफोन 12 के संबंध में सुधार के जो भी कदम उठाए जाएंगे, उनकी वह निगरानी करेगी और यदि ये कारगर नहीं पाए जाएंगे तो पहले ही बेचे जा चुके फोन एप्पल को वापस लेने होंगे। लेकिन एप्पल ने भिन्न राय प्रकट करते हुए कहा कि उसका उपकरण विकिरण से संबंधित सभी विनियमों के पैमाने पर खरा उतरता है।

एजेंसी ने कहा कि उसने हाल में आईफोन 12 समेत 141 मोबाइल फोन की विद्युत-चुंबकीय तरंगों को लेकर जांच की थी। इसने कहा कि जांच में पाया गया कि हाथ में या जेब में रखे होने की स्थिति में फोन के परीक्षण के दौरान विद्युत-चुंबकीय ऊर्जा अवशोषण 5.74 वाट प्रति किलोग्राम था जो यूरोपीय संघ के चार वाट प्रति किलोग्राम के मानक से अधिक है। इसने कहा कि आईफोन 12 में भी विकिरण अधिक पाया गया।

वहीं, अमेरिकी कंपनी एप्पल ने कहा कि उसके आईफोन 12 को कई अंतरराष्ट्रीय निकायों से प्रमाणित किया गया है तथा यह दुनियाभर में विकिरण के मान्य विनियमों और मापदंडों पर खरा उतरता है। इसने कहा कि उसने कंपनी और तृतीय पक्ष की प्रयोगशालाओं द्वारा किए गए विभिन्न परीक्षणों के परिणाम फ्रांसीसी कंपनी को सौंपे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
Advt.