रतनवीर प्रिसिजन इंजीनियरिंग का आज से खुल गया है आईपीओ, जानिए प्राइस बैंड और जीएमपी
Updated on
04-09-2023 02:30 PM
नई दिल्ली: स्टार एक्सपोर्ट हाउस (Star Export House) का दर्जा प्राप्त गुजरात की कंपनी रतनवीर प्रिसिजन इंजीनियरिंग लिमिटेड (Ratnaveer Precision Engineering) का आईपीओ आज से निवेशकों के लिए खुल गया है। गुजरात में इस कंपनी की स्थापना साल 2000 में हुई थी। यह कंपनी स्टेनलेस स्टील के वाशर्स, सोलर पैनल हुक, ट्यूब और फिनिश्ड शीट्स और शीट मेटल प्रोडक्ट्स बनाती है। हम आपको बता रहे हैं कि इस आईपीओ के बारे में सब कुछ।
जानें प्राइस बैंड और कब तक लगा सकेंगे पैसे
इस आईपीओं में आज से आवेदन खुल गया है। निवेशक इसमें परसों, मतलब छह सितंबर 2013 तक निवेश कर सकेंगे। इसके एक शेयर का प्राइस बैंड 93 से 98 रुपये तय किया गया है। यदि अपर प्राइस बैंड पर इसके मार्केट कैपिटलाइजेशन को देखें तो यह 475.3 करोड़ रुपये बैठता है।
क्या है आईपीओ का साइज
रतनवीर प्रिसिजन इंजीनियरिंग लिमिटेड के आईपीओ के साइज की बात करें तो इसके जरिए कंपनी की 165.03 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। इसमें 135.24 करोड़ रुपये के 1.36 करोड़ इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू शामिल है जबकि 30.4 लाख शेयर ऑफर फोर सेल (OFS) के तहत बेचे जाएंगे। इसके प्रोमोटर विजय रमनलाल सांघवी ऑफर फोर सेल के जरिये 29.79 करोड़ रुपये जुटाएंगे। इस आईपीओ के तहत कंपनी ने पिछले कारोबारी दिन ही एंकर इंवेस्टर्स से 49.5 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। इसके शेयरों का अलॉटमेंट 11 सितंबर 2023 को जबकि इसकी लिस्टिंग 14 सितंबर 2023 के आसपास होने की उम्मीद है। जिन निवेशकों को 11 सिंतबर तक इसके शेयर अलॉट नहीं होंगे उनके लिए 12 सिंतबर तक रिफंड आ जाने की उम्मीद है।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…