Select Date:

खुल गया इस होटल कंपनी का आईपीओ, जानिए प्राइस बैंड, GMP और दूसरी डिटेल्स

Updated on 14-09-2023 02:42 PM

नई दिल्ली : आईपीओ में पैसा लगा मुनाफा कमाने वालों के लिए अच्छी खबर है। आज गुरुवार को साम्ही होटल्स लिमिटेड का आईपीओ (SAMHI Hotels IPO) सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। इस आईपीओ में 18 सितंबर तक बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ में कंपनी ने प्राइस बैंड ₹119 से ₹126 प्रति इक्विटी शेयर निर्धारित किया गया है। निवेशक आईपीओ में कम से कम 119 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं। इस आईपीओ के तहत कंपनी 1200 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फॉर सेल के लिए जरिए 1.35 करोड़ शेयरों की बिक्री की जाएगी। आईपीओ का साइज ₹1370 करोड़ का है। यह कंपनी गुरुग्राम बेस्ड है।


माधुरी मधुसूदन केला ने किया है निवेश

दिग्गज निवेशक माधुरी मधुसूदन केला ने साम्ही होटल्स में निवेश किया है। इसके अलावा नुवामा क्रॉसओवर ऑपर्च्युनिटीज फंड और टीआईएमएफ होल्डिंग्स ने भी इस कंपनी में पैसा लगाया है। जेएफ फाइनेंशियल लिमिटेड, कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लिमिटेड इस आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।
 

क्या है साम्ही होटल्स का GMP

अनलिस्टेड मार्केट में साम्ही होटल्स का शेयर 14 रुपये के प्रीमियम के साथ ट्रेड करता दिखा है। इस तरह यह शेयर स्टॉक एक्सचेंजों पर 11.11 फीसदी के प्रीमियम के साथ 140 रुपये पर लिस्ट हो सकता है।

22 को होगा शेयर अलॉटमेंट

साम्ही होटल्स के आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट 22 सितंबर, 2023 तक पूरा हो सकता है। वहीं, सफल बोलीदाताओं के डिमैट अकाउंट में 26 सितंबर तक कंपनी के शेयर क्रेडिट हो जाएंगे। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 27 सितंबर, 2023 को होने की संभावना है।
 

किस कैटेगरी के लिए कितना रिजर्व?

साम्ही होटल्स ने इस आईपीओ में 15 फीसदी हिस्सा हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल के लिए रिजर्व कर रखा है। वहीं, 75 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रखा है। इसके अलावा 10 फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए रखा गया है।

आईपीओ की रकम का यहां होगा यूज

कंपनी ताजा शेयर के जरिए इकट्ठा हुई रकम का कर्ज चुकाने के लिए इस्तेमाल करेगी। इसमें से 900 करोड़ रुपये को लोन वापस करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं, बाकी बचे फंड का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा। जून 2023 तक कंपनी पर कुल 2,812.5 करोड़ रुपये का कर्ज था।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.