Select Date:

इस हफ्ते बाजार में खुलेंगे 4 कंपनियों के आईपीओ, 6 शेयरों की होगी लिस्टिंग, यहां देखें पूरी डिटेल

Updated on 28-08-2023 02:04 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में इस हफ्ते बंपर कमाई का मौका मिलने जा रहा है। इस सप्ताह बाजार में 4 कंपनियों के आईपीओ (Upcoming IPO) सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाले हैं। अगर आप आईपीओ में निवेश करना पसंद करते हैं तो आपके लिए यह अच्छा मौका है। पिछले दिनों भी कई कंपनियों के आईपीओ खुले हैं। इनमें से कई आईपीओ में निवेशकों की अच्छी कमाई हुई है। वहीं कुछ में नुकसान भी उठाना पड़ा है। इस सप्ताह जिन कंपनियों के आईपीओ खुलने वाले हैं। उनमें ऋषभ इंस्ट्रूमेंट्स, मोनो फार्माकेयर, सीपीएस शेपर्स और बेसिलिक फ्लाई स्टूडियो शामिल हैं। अगर आप इन आईपीओ में निवेश की सोच रहे हैं तो हम आपको उनकी पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।

Mono Pharmacare IPO

मोनो फार्माकेयर का आईपीओ आज यानी 28 अगस्त को खुलेगा। निवेशक इसमें 30 अगस्त तक निवेश कर सकते हैं। फार्मास्युटिकल प्रोडक्ट डिस्ट्रिब्यूट करने वाली यह कंपनी इसके जरिए 14.84 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इसका प्राइस बैंड 26-28 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। इसमें केवल फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे।


CPS Shapers IPO

शेयर बाजार में कल यानी 29 अगस्त 2023 को एक और एसएमई आईपीओ निवेश के लिए खुलने जा रहा है। इस आईपीओ में निवेशक 31 अगस्त तक पैसा लगा सकते हैं। यह कपड़ा कंपनी अपने आईपीओ के जरिए 11.10 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। यह पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है। इसके आईपीओ का प्राइस 185 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। अभी ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 60 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। सीपीएस शेपर्स के शेयर 8 सितंबर को एनएसई एसएमई पर लिस्ट हो सकते हैं।


Rishabh Instruments IPO

ऋषभ इंट्रूमेंट्स का आईपीओ (Rishabh Instruments IPO) 30 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। निवेशक इसमें एक सितंबर तक निवेश कर सकते हैं। कंपनी ने इश्यू के लिए 418-441 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। इस आईपीओ के जरिए कंपनी का इरादा करीब 491 करोड़ रुपये जुटाने का है। आईपीओ के तहत 75 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं कंपनी मौजूदा प्रमोटरों और शेयरधारकों को 94.3 लाख शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल के तहत करेगी।

Ratnaveer Precision Engineering IPO

रत्नावीर प्रिसिजन इंजीनियरिंग स्टेनलेस स्टील फिनिश्ड शीट बनाने वाली कंपनी है। इसका आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 4 सितंबर को खुलेगा। यह 6 सितंबर को बंद हो जाएगा। एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू एक सितंबर को खुल जाएगा। इस आईपीओ के तहत कंपनी 1.38 करोड़ फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। कंपनी जल्द ही प्राइस बैंड का ऐलान करेगी। कंपनी 30.4 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस के तहत करेगी।

Basilic Fly Studio IPO

एक सितंबर को चेन्नई स्थित विजुअल इफेक्ट्स (VFX) स्टूडियो Basilic Fly Studio का आईपीओ खुलेगा। इसमें निवेशक 5 सितंबर तक निवेश कर सकते हैं। इस आईपीओ के तहत केवल फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे। कंपनी ने अभी प्राइस बैंड की घोषणा नहीं की है।

इन कंपनियों के शेयरों की होगी लिस्टिंग


हीरे और आभूषण बनाने वाली कंपनी शूरा डिजाइन्स (Shoora Designs) के शेयरों की लिस्टिंग कल यानी 29 अगस्त को होगी। वहीं 30 अगस्त को एग्रोकेमिकल फॉर्मूलेशन निर्माता क्रॉप लाइफ साइंस और पेसिव टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विस प्रोवाइडर Bondada Engineering की लिस्टिंग होगी। इसके अलावा 31 अगस्त को पावर सॉल्यूशंस कंपनी Sungarner Energies के शेयरों की लिस्टिंग होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.