Select Date:

ईरान समर्थित हिजबुल्लाह ने इजराइल पर दागे 35 रॉकेट:दावा- आर्मी हेडक्वार्टर को निशाना बनाया

Updated on 23-04-2024 01:27 PM

हमास के खिलाफ जंग के बीच ईरान समर्थित हिजबुल्लाह ने सोमवार रात इजराइल पर 35 रॉकेट से हमला किया। हिजबुल्लाह ने दावा किया है कि इस दौरान उन्होंने इजराइल के आर्मी हेडक्वार्टर को निशाना बनाया। इजराइल ने भी इन हमलों की पुष्टि की है।

इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) ने बताया कि लेबनान से दागे गए कत्यूशा रॉकेट इजराइल के साफेद शहर में गिरे। हालांकि, इस दौरान किसी नुकसान की खबर नहीं है। इसके बाद इजराइल ने लेबनान में पर जवाबी हमले किए।

लेबनान की स्टेट न्यूज एजेंसी (NNA) की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला लेबनान के गांवों पर इजराइली हमलों के जवाब में था। दरअसल, इजराइल ने हाल ही में लेबनान के श्रीफा, ओडासेह और रब लातिन गांवों में हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाया था।

6 महीने में हिजबुल्लाह के 376 लड़ाकों की मौत
हमास के खिलाफ जंग शुरू होने के बाद हिजबुल्लाह लगातार इजराइल पर हमले करता रहा है। इस दौरान इजराइल की जवाबी कार्रवाई में अब तक हिजबुल्लाह के करीब 376 लड़ाकों की मौत हुई है। इस दौरान इजराइल के भी 10 सैनिकों और 8 आम नागरिकों ने जान गंवाई है।

ईरान और इजराइल में टकराव के बाद से ईरान समर्थित संगठनों ने इजराइल पर हमले तेज कर दिए हैं। रविवार को एक और संगठन कातिब हिजबुल्लाह ने सीरिया में अमेरिकी फौज के ठिकानों पर हमला किया था। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, यह हमला इराक से हुआ था।

इससे पहले 17 अप्रैल को भी हिजबुल्लाह ने इजराइल पर रॉकेट और ड्रोन्स से हमला किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजराइली आर्मी के बेस पर हुए अटैक में 14 लोग जख्मी हो गए थे। यह हमला इजराइल के अल-अरामशे गांव पर हुआ था।

क्या है हिजबुल्लाह संगठन
हिजबुल्लाह शब्द का अर्थ पार्टी ऑफ गॉड है। यह संगठन खुद को शिया इस्लामिक पॉलिटिकिल, मिलिट्री और सोशल आर्गनाइजेशन बताता है। हिजबुल्लाह लेबनान का ताकतवर ग्रुप है। अमेरिका और कई देशों ने इसे आतंकी संगठन घोषित किया हुआ है।

1980 की शुरुआत में लेबनान पर इजराइल के कब्जे के दौरान इसे ईरान की मदद से बनाया गया था। 1960-70 के दशक में लेबनान में इस्लाम की वापसी के दौरान इसने धीमे-धीमे जड़ें जमानी शुरू कर दी थीं।

ऐसे तो हमास सुन्नी फिलिस्तीनी संगठन है, जबकि ईरान के सपोर्ट वाला हिजबुल्लाह शिया लेबनानी पार्टी है। लेकिन इजराइल के मुद्दे पर दोनों संगठन एकजुट रहते हैं। 2020 और 2023 के बीच, दोनों गुटों ने इजराइल के साथ UAE और बहरीन के बीच समझौते का विरोध किया था।

2006 में इजराइल ने हिजबुल्लाह को मिटाने के लिए चलाया था ऑपरेशन
2006 में ईरान समर्थित हिजबुल्लाह संगठन ने इजराइल पर हमला कर दिया था। इसके जवाब में इजराइली सेना ने एक ऑपरेशन चलाया था। इजराइल ने लेबनान पर ताबड़तोड़ हवाई हमले किए थे। जमीन से हमले के लिए इजराइली सेना लेबनान में घुस गई थी।

34 दिनों तक चले इस ऑपरेशन में इजराइली सेना ने हिजबुल्लाह के कैंप पर कम दूरी की मिसाइलों और तोपों से गोले बरसाए थे। इस ऑपरेशन के खत्म होने के बाद इजराइल ने दावा किया था कि उसने हिजबुल्लाह के नेटवर्क को पूरी तरह से तबाह कर दिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.