Select Date:

ईरान ने रूस की मदद के लिए मॉस्को में बनाई ड्रोन की फैक्ट्री, अमेरिका ने दिखाई सैटेलाइट तस्वीर

Updated on 10-06-2023 07:33 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका का दावा है कि ईरान पूर्वी मॉस्को में एक ड्रोन निर्माण संयंत्र बनाने के लिए रूस को सामग्री प्रदान कर रहा है। व्हाइट हाउस द्वारा शुक्रवार को जारी एक अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट के अनुसार ईरान रूस को यूक्रेन में युद्ध के लिए पूर्वी मॉस्को में एक ड्रोन संयंत्र बनाने में मदद कर रहा है। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि अमेरिकी खुफिया अधिकारियों का मानना है कि रूस के अलाबुगा विशेष आर्थिक क्षेत्र में एक संयंत्र की शुरुआत अगले साल हो सकती है। अमेरिका ने मॉस्को से कई सौ मील दूर उस पूर्वी क्षेत्र में अप्रैल में उपग्रह से ली गई तस्वीर भी जारी की, जहां इस संयंत्र को स्थापित किया जा सकता है।


बाइडन ने पहले ही जताई थी आशंका

राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने दिसंबर में सार्वजनिक रूप से कहा था कि उसका मानना है कि तेहरान और मॉस्को यूक्रेन युद्ध के लिए रूस में एक ड्रोन संयंत्र स्थापित करने पर विचार कर रहे हैं। ईरान ने कहा है कि उसने युद्ध शुरू होने से पहले ही रूस को ड्रोन उपलब्ध कराये थे और युद्ध शुरू होने के बाद उसने ड्रोन उपलब्ध नहीं कराए हैं। किर्बी ने कहा, ''यह व्यापक पैमाने पर एक रक्षा साझेदारी है जो यूक्रेन, ईरान के पड़ोसियों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए नुकसानदायक है।''

रूस की मदद कर रहा है ईरान


उन्होंने कहा, ''हम जनता के साथ इसे साझा करने सहित इन गतिविधियों को उजागर करने और इन्हें रोकने के लिए सभी प्रयास करते रहेंगे।'' बाइडन प्रशासन ने कई बार खुफिया निष्कर्षों को जारी किया है जिनमें बताया गया है कि ईरान किस तरह रूसी हमले में मदद कर रहा है। व्हाइट हाउस ने पिछले महीने कहा था कि रूस पहले तेहरान से खरीदे गए 400 ड्रोन में से ज्यादातर का इस्तेमाल करने के बाद ईरान से अतिरिक्त उन्नत ड्रोन खरीदना चाहता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.