Select Date:

ईरान ने सच में बना ली दूसरी हाइपरसोनिक मिसाइल? दावे पर क्यों नहीं यकीन कर रही दुनिया

Updated on 21-11-2023 01:13 PM
तेहरान: ईरान ने पहली बार हाइपरसोनिक मिसाइल का एक नया वेरिएंट सार्वजनिक किया है। इस हाइपरसोनिक मिसाइल का नाम फतह-2 है। इससे पहले ईरान ने फतह-1 नाम से भी एक हाइपरसोनिक मिसाइल बनाने का दावा किया था। लेकिन, ईरान ने अभी तक इस मिसाइल को न तो अपनी सेना में शामिल किया है और ना ही टेस्ट से संबंधित कोई वीडियो, जानकारी या डेटा सार्वजनिक किया है। इस साल जून में ईरान ने पहली बार फतह-1 हाइपरसोनिक मिसाइल का अनावरण किया था। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दावा किया कि उसने इस मिसाइल का आविष्कार किया है। ईरान के पास पहले से ही एक प्रभावशाली मिसाइल प्रोग्राम है, लेकिन हाइपरसोनिक मिसाइल की प्रौद्योगिकी को प्राप्त करना काफी कठिन माना जाता है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अभी तक अमेरिका, भारत, जापान, फ्रांस और ब्रिटेन के पास अपनी खुद की कोई हाइपरसोनिक मिसाइल नहीं है, जबकि ये देश लंबे समय से इस तकनीक पर काम कर रहे हैं।

क्या होता है हाइपरसोनिक हथियार


हाइपरसोनिक हथियार एक ऐसा हथियार है जो हाइपरसोनिक गति से यात्रा करने में सक्षम है। हाइपरसोनिक को ध्वनि की गति से 5 से 25 गुना या लगभग 1 से 5 मील प्रति सेकंड (1.6 से 8.0 किमी/सेकेंड) के बीच परिभाषित किया गया है। ऐसी गति से नीचे यात्रा करने वाले हथियारों को सबसोनिक या सुपरसोनिक के रूप में जाना जाता है। हाइपरसोनिक हथियार कई प्रकार के होते हैं, जिनमें हाइपरसोनिक ग्लाइड वाहन (एचजीवी) और हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल प्रमुख होता है। हाइपरसोनिक ग्लाइड वाहन मिसाइल का ही एक प्रकार होते हैं जो प्रारंभिक बैलिस्टिक प्रक्षेपण चरण के बाद उच्च गति पर वायुमंडल में उड़ान भर सकते हैं। वहीं, हाइपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल उच्च गति तक पहुंचने के लिए स्क्रैमजेट जैसे शक्तिशाली इंजन का उपयोग करती हैं।

ईरान में हाइपरसोनिक तकनीक हासिल करने की होड़


ईरान मध्य पूर्व के हालात को देखते हुए तेजी से हाइपरसोनिक तकनीक हासिल करने की होड़ में जुटा है। ऐसी तेज गति से चलने वाली मिसाइलों को रोकना कठिन होता है। ईरान को लगता है कि ऐसे हथियार हासिल करने से वह अपने सबसे बड़े दुश्मन इजरायल को मात दे सकता है, जिसके पास परमाणु हथियार है। ईरान यह भी दिखाना चाहता है कि उसके पास वह क्षमता है, जो अमेरिका के पास भी नहीं है। वह तकनीक के मामले में भी अमेरिका और इजरायल को चुनौती देने की कोशिश कर रहा है। पर, ईरान के इस ताकत का अभी तक कोई सार्वजनिक परीक्षण नहीं किया गया है।

क्या सच में हाइपरसोनिक है ईरान की मिसाइल


सवाल उठता है कि ईरान ऐसी मिसाइलों को बनाने की कोशिश क्यों कर रहा है जिनके बारे में उसने साबित नहीं किया है कि वे काम करेंगी? ईरान का पहला मॉडल, फतह-1 की रेंज 1,400 किमी थी। दावा किया गया था कि फतह-1 मिसाइल मैक 13-15 (16,000-18,500 किमी प्रति घंटे) की गति से उड़ने में सक्षण है। मैक 5 (लगभग 6,200 किलोमीटर प्रति घंटा) हाइपरसोनिक के लिए बाधा है, जो ध्वनि की गति (1,235 किलोमीटर प्रति घंटा) से पांच गुना अधिक गति से उड़ता है। यदि मिसाइलें ध्वनि की गति से पांच गुना अधिक गति प्राप्त कर सकती हैं, तो वे केवल सुपरसोनिक होने के विपरीत "हाइपरसोनिक" हैं।

री एंट्री व्हीकल का इस्तेमाल करती है मिसाइल


इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज (आईआईएसएस) में एक लेख में फैबियन हिंज ने कहा है कि फतह मिसाइल ठोस-प्रणोदक ईंधन के पहले चरण का उपयोग करता है, जो पिछली ईरानी डिजाइनों को प्रतिबिंबित करता है। मिसाइल के दूसरे चरण में वॉरहेड, एरोडायनेमिक कंट्रोल और थ्रस्ट वेक्टर कंट्रोल (टीवीसी) के लिए एक जंगम नोजल के साथ एक छोटी ठोस-प्रणोदक मोटर शामिल है। फतह का दूसरा चरण HGV [हाइपरसोनिक ग्लाइड वाहन] के बजाय एक री एंट्री व्हीकल (MaRV) जैसा दिखता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.